City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मंदिर में की सफाई : स्वच्छता की अलख जगाई
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मंदिर में की सफाई : स्वच्छता की अलख जगाई

  • विनोद मिश्रा

ललितपुर। जल शक्ति राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी रामकेश निषाद नें तालबहेट स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में झाड़ू लगाया। भगवत सेवा की।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मंदिर में की सफाई : स्वच्छता की अलख जगाई
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh cleaned the temple: raised the flame of cleanliness

इस अवसर पर मंत्री श्री निषाद नें बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व देश के प्रत्येक धार्मिक स्थल पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर हो या गुरुद्वारा, चाहे किसी संप्रदाय या किसी भी पूजा पद्धति का हो उसकी स्वच्छता सुनिश्चित की जानी हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मंदिर में की सफाई : स्वच्छता की अलख जगाई
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh cleaned the temple: raised the flame of cleanliness

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें वहां मंदिर की देखरेख करने वाले से मंदिर परिसर को हमेशा साफ करते रहने के बारे में कहा। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हम परिसर को साफ रखेंगे। राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि हम लोगों के लिए बहुत हर्ष की बात है कि 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह पांच सौ साल पुरानी लड़ाई थी। मुगलों ने भारत पर आक्रमण करके हमारी आस्था को चोट पहुंचाई।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मंदिर में की सफाई : स्वच्छता की अलख जगाई
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh cleaned the temple: raised the flame of cleanliness

यह संघर्ष ऐसा था जिसमें पीढ़ी दर पीढ़ी लोग जुड़े रहे। इस मामले का हल संविधान के अनुरूप निकला। सर्व सम्मति से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह देश के एक सौ चालीस करोड़ लोगों के आस्था का विषय है,जो लोगों को गौरवान्वित करेगा कि प्रभु राम अपने स्थान पर विराजमान होंगें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाय दईया : बरियारपुर बांध की मरम्मत से तकनीकी समिति ने मुंह मोड़ा, हो नया निर्माण

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में धान खरीद व्यवस्था में झोल, खुल गई पोल

City News Uttar Pradesh

कोरोना का कहर : बांदा में मिले 40 नए कोरोना पाजिटिव केस, बढ़ रही संख्या  …

महिला आयोग की बैठक: “प्रभा याद आई बहुत याद आयीं” का नजारा

City News Uttar Pradesh

यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह : 108 पर फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, ऑटो रिक्शा में हुआ प्रसव, नवजात की मौत …

राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा दीक्षांत समारोह में छात्रों का सम्मान: विश्वविद्यालय को सराहा ।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़