24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ
उत्तर प्रदेश

निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ

विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में स्वास्थ विभाग का निकम्मापन हदें पार कर रहा है? स्वास्थ सेवाओं की बदहाली की बड़ी खबर हैं। जो आपको पढ़ने के लिये लिखा है, पढ़कर आप चौंक जायेगे। यह “कथा पुराण” महुआ ब्लाक के “बछेही उप स्वास्थ केंद्र”का है। तो दिल थाम लीजिये और पढ़िये खबर “बांदा का बछेही उप स्वास्थ केंद्र की जर्जर बिल्डिंग, नहीं आते डाक्टरऔर स्वास्थ कर्मी ! फोकट का ले रहें वेतन” !

निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ
Useless Health Department: Staff never came to Bachehi Sub Health Center in Banda

खबर में जिस बिल्डिंग का चित्र हमने दिखाया है,यह महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत बछेही के उप स्वास्थ केंद्र की हैं। यह ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति बाहुल्य हैं। लगभग पांच हजार आबादी का गांव हैं। यहां उप स्वास्थ केंद्र लगभग दस गांवों और पुरवों को समेटते हुये बड़े उत्साह से बना ताकि बीमारियों के उपचार के साथ महिलाओं का प्रसव भी इस भवन केंद्र में कराया जा सके।

निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ
Useless Health Department: Staff never came to Bachehi Sub Health Center in Banda

डाक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम आदि स्टाफ की नियुक्ति हुई। लेकिन भवन में स्वास्थ सेवायें संचालित ही नहीं हुई और पूरा भवन खंडहर हो जमींदोज की स्थिति में पहुंच गया है। परिसर में गंदगी का अंबार हैं। कंडे पाथे जातें हैं। इस बछेही स्वास्थ केंद्र की बदहाली शायद यूपी का एक दुर्दशा पूर्ण बदहाली की कथा कह तार -तार होकर जार -जार आंसू बहा रहा है। स्वास्थ सेवाओं के नाम पर इसका पूरी तरह चीर हरण हो चुका है। यहां की “बदहाली की दास्तां हमने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव को बताई”। अनुरोध किया कि “वहां पहुँचिये सरकार और दुर्दशा का देखिये हाल”।

निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ
Useless Health Department: Staff never came to Bachehi Sub Health Center in Banda

हालात देख “चुल्लू भर पानी में डूब मरने की स्थिति हो जायेगी” ! बछेही स्वास्थ केंद्र सदर विधान सभा क्षेत्र में है। यहां के विधायक प्रकाश दिवेदी ओजस्वी एवं तेजस्वी हैं। हमें पूरी उम्मीद हैं कि इस बदहाल स्वास्थ केंद्र को खुशहाल करने के लिये वह स्वास्थ विभाग की क्लास अवश्य लगाएंगे । विद्या धाम समिति के मंत्री राजाभइया नें भी विधायक प्रकाश से बदहाल व्यवस्था में सुधार कराने का आग्रह किया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें पूरी कर दी आस : खुरहंड -विलगांव मार्ग की बदहाली होगी दूर

बांदा जिला गीता ज्ञान से होगा मर्मज्ञ : संघ की बैठक में हुआ अद्भुत अध्यात्म निर्णय

किसानों पर महंगाई की दोहरी मार : डीजल के बाद अब डीएपी खाद के दाम में 150 रुपये की का हुआ भारी इजाफा

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें नेत्र शिविर आयोजनों का रचा इतिहास: हो रही जयकार

City News Uttar Pradesh

सर्राफा दुकान में लूट के इरादे से फायर करने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अभियुक्त के ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़