- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। भारत की मेजबानी में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से मात देकर लगातार छठवें मुकाबले में जीत हासिल की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लिया है। जबकि डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड के लिए इस टूर्नामेंट का सफर समाप्त हो गया। भारत की इस धमाकेदार जीत में कप्तान रोहित शर्मा (87 रन) और मोहम्मद शमी (4 विकेट)-जसप्रीत बुमराह (3 विकेट) की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई।

– भारत ने खत्म किया डिफेंडिंग चैम्पियन का सफर
भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (87 रन), सूर्यकुमार यादव (49 रन) और केएल राहुल (39 रन) की शानदार पारियों के दम पर निर्धारित पचास ओवरों में 229 रनों का चुनौतीपूर्ण टोटल हासिल किया। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सर्विधिक तीन विकेट हासिल किए। लेकिन गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से पानी फेर दिया और भारतीय गेंदबाजों के सामने कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज टिकने की हिम्मत नहीं कर सका। अंत में इंग्लैंड की पूरी टीम 34.5 ओवर में 129 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट हासिल किए।

– मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का जलवा
नई गेंद से धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करने के बाद मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने पुरानी गेंद से भी धारदार गेंदबाजी करते हुए एक के बाद एक ओवर में अंतिम दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर भारतीय टीम को बड़ी जीत दिलाई। मोहम्मद शमी ने आदिल रशिद (13 रन) और जसप्रीत बुमराह ने मार्क वुड (0 रन) को बोल्ड कर पवेलियन भेजा।
– बुमराह ने इंग्लैंड को दिया दोहरा झटका
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो की ओपनिंग जोड़ी ने आक्रमक शुरुआत दिलाई। लेकिन अपने तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पहले डेविड मलान को 16 रन के स्कोर पर बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। वहीं अगली गेंद पर जो रूट को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को दोहरा झटका दिया। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 30 रन है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
