31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन है वे सच्चे अर्थ में राष्ट्र संत थे : इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी

 

  • विनोद मिश्रा

प्रयागराज। मिशन मोदी अगेन पीएम युवा मोर्चा काशी प्रांत के तत्वाधान में सिविल लाइंस प्रयागराज में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर मिशन मोदी अगेन पीएम के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे ।कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन के साथ हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अरविंद थे। अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र शुक्ला ऩे मिशन मोदी युवा मोर्चा काशी प्रांत अध्यक्ष प्रणव त्रिपाठी के सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एंव श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।


अगले क्रम पर श्री वेदानंद ओझा द्वारा एक राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने लोगों में उत्साह भर दिया ।अपनी बात रखते हुए मुख्य वक्ता अरविंद ने कहा भारत की छवि पूरी दुनिया में निखारने वाले स्वामी जी भारत की वास्तविक धरोहर थे। उनका चिंतन राष्ट्र की गरीबी से लेकर छुआछूत के साथ ही साथ धार्मिक आंदोलन का था । उनके गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने उनके संदर्भ में कहा था की विवेकानंद सप्तर्षियों में से एक हैं ।

इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैंने अपने संपूर्ण जीवन में कोई एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं पाया जो स्वामी जी के विचारों से सहमत न हो ।स्वामी जी का संपूर्ण चिंतन राष्ट्रवादी था ।निश्चित रूप से स्वामी जी ने पूरी दुनिया का यह भरम तोड़ दिया था जिसमें सभी भारत को बहुत पिछड़ा हुआ रोगियों का टोकियो का और मदारीओ का देश समझते थे ।स्वामी जी ने शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में वह नाद किया था जिसकी गूंज में संपूर्ण विश्व बौना हो गया था। आज समाज में कुछ विकृत मानसिकता के लोग स्वामी जी की मूर्ति को खंडित करते हैं निश्चित रूप से वह मानसिक विकार के लोग हैं जिन्होंने समाज को गंदा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी । स्वामी जी के हृदय में राष्ट्रवाद कि वह धाराप्रवाह मान होती थी जो आज भी युवाओं को राष्ट्र के लिए कुछ करने को प्रेरित करती है। ऐसे में वे लोग हमारी संस्कृत के इतने दिव्य महापुरुष की प्रतिमा को खंडित करते हैं उनका चिंतन उनकी सोच उनके विचार कितने घृणित हैं । आज राष्ट्र को जरूरत है ऐसी विध्वंस काली शक्तियों के विपरीत उठऩे की। हमें ऐसे लोगों के विपरीत लोकतांत्रिक तरीके से एक ऐसा उद्घोष करें जिसके आगे इनकी विकृत मानसिकता तार-तार हो जाए ।आज मोदी जी के सपनों का भारत निर्माण हो रहा है।

ऐसे में राष्ट्र विरोधी ताकते नहीं चाहती हैं कि राष्ट्र का उत्थान हो ।यह हम सभी को निर्णय करना है कि हमारा राष्ट्र कैसे आगे जाएगा और उसके लिए नित्य प्रति कार्य भी करना है। इंजीनियर त्रिपाठी ने समस्त आगंतुकों को स्वामी विवेकानंद जी का चित्र भेंट किया । प्रमुख अतिथियों को अंगवस्त्रम चित्र और विवेकानंद साहित्य दिया। उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र शुक्ल ने आए हुए समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद व्यक्तकिया । इस अवसर पर मुख्य रुप से श्री वेदानंद ओझा, बृजेश त्रिपाठी प्रखर ,पवन हिमांशु ,मिथिलेश ,दिलीप जी महेश ,देश दीपक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति किया गया सचेत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें सम्मेलन को बनाया मनभावन : नारी वंदन अधिनयम की किया व्याख्या

City News Uttar Pradesh

गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये साफ ? मचा है हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

बांदा का “भविष्य” तय करेगी नई महायोजना: शहरी विकास के लिए का “खाका” तैयार

City News Uttar Pradesh

हैवान पति का पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य: बेरहमी से मारपीट कर जमीन पर पटका, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें “नगर को बना दिया अयोध्या”: रोशनी से जगमगाये रास्ते और चौबारे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़