28.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी के मदरसों में विदेशी फंडिंग: चार हजार से ज्यादा मदरसों की जांच करेगी एसआईटी, देश विरोधी गतिविधियों का संदेह
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में विदेशी फंडिंग: चार हजार से ज्यादा मदरसों की एसआईटी करेगी जांच, देश विरोधी गतिविधियों का संदेह

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में संचालित मदरसों को मिल रही विदेशी फंडिंग की धनराशि से धर्मांतरण जैसे क्रियाकलापों पर खर्च किए जाने की शिकायतों को लेकर “योगी सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार” किया है। योगी सरकार ने विभिन्न जिलों में चल रहे करीब 4000 हजार से अधिक मदरसों की जांच एसआईटी से कराने का फैसला किया है। आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) के एडीजी मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित एसआईटी मदसरों को मिल रही विदेशी फंडिंग की जांच करेगी।

यूपी के मदरसों में विदेशी फंडिंग: चार हजार से ज्यादा मदरसों की जांच करेगी एसआईटी, देश विरोधी गतिविधियों का संदेह
Foreign funding in Madrassas of UP: SIT will investigate more than four thousand Madrassas, suspicion of anti-national activities

एसआईटी में एसपी साइबर क्राइम डॉक्टर त्रिवेणी सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक जे. रीभा को भी शामिल किया गया है। एसआईटी मदरसों को मिलने वाली विदेशी व गैर-कानूनी फंडिंग का पता लगाएगी। उन्हें विदेशों से आ रही रकम से देश विरोधी व अवैध मतांतरण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने का संदेह है।

यूपी के मदरसों में विदेशी फंडिंग: चार हजार से ज्यादा मदरसों की जांच करेगी एसआईटी, देश विरोधी गतिविधियों का है शक
Foreign funding in Madrasas of UP: SIT will investigate more than four thousand Madrasas, there is suspicion of anti-national activities

सूत्रों का कहना है कि एसआईटी मदरसों में हो रही फंडिंग की सिलसिलेवार जांच करेगी। सभी मदरसों को नोटिस देकर फारेन करेंसी अकाउंट (ईईएफसी) के माध्यम से हो रहे लेनदेन की जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद उन मदरसों को सूचीबद्ध किया जाएगा, जिन्हें विदेशों से रकम भेजी जा रही है। फिर इस बात की जांच होगी कि किन-किन देश से रकम भेजी गई है और इसका प्रयोग किन-किन गतिविधियों में किया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मायावती के आरोप पर बिफरे अखिलेश: कहा-फ्लाईओवर से है खतरा, तो भाजपा से कहकर तुड़वा दें पुल

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश तीन विधानसभाओं का सहारा: बुंदेलखंड की ‘सियासत’ में चमका बिरला चेहरा

City News Uttar Pradesh

बच्चों से शौचालय में पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल

डीएम अनुराग ने दी सख्त हिदायत : परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे कोई भी डिवाइस

City News Uttar Pradesh

झूम उठा बांदा हो गया मगन : रामबाबू तिवारी बन गये जल प्रहरी, मिला एवार्ड

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़