- विनोद मिश्रा
बांदा। फतेहपुर जिला की खागा से भाजपा विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान की प्रेस वार्ता में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी मीडिया पर भारी पड़ते से दिखे। स्थानीय मुद्दों पर उन्होनें मीडिया के सवालों का तार्किक उत्तर देते हुये विशेष प्रश्न कर्ताओं के मुख पर ताला सा जड़ दिया। दरअसल भाजपा विधायक कृष्णा पासवानऩे भाजपा कार्यलय में आज मीडिया से रूबरूहुई। कहा की दलितों को राष्ट्रीय स्तर पर उभारना पार्टी का विशेष मकसद है ताकि हर वर्ग को समानता मिले। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज का कोई जिक्र नहीं किया। लेकिन केन्द्र सरकार के जमकर कसीदे काढ़े। उनका फोकस अनुसूचित जाति के छात्रो के शैक्षिक सशक्तिकरण को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर केन्द्रित रहा।

कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अगले पांच वर्षों के लिए पांच करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए अहम फैसला लिया है। मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति (पीएमएसएससी) स्कीम लागू की है। अनेक रूपांतरात्मक परिवर्तन समेटे यह स्कीम गरीब दलित छात्रों को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ाने में खासी मददगार साबित होगी।

इस बीच पत्रकारों नें किसान आंदोलन, जिले में धान खरीद में क्रय केन्द्रों पर लेट लतीफी, नहरों की खुदाई के अलावा विपक्षी दलों की सरकार में विकास के जब तुलनात्मक सवाल दागे तो वहां मौजूद बांदा सदर विधायक नें सवालों के जवाब की कमान सभाल ली। हर सवालो का जवाब उन्होनें उदाहरण औऱ तार्किकता से दिया। परिणाम स्वरूप सवालों का उबाल पानी के बुलबुले की तरह शांत हो गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, सदर विधायक , पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता और बालमुकुंद शुक्ला, बीडी प्रजापति, अखिलेशनाथ दीक्षित, मनोज पुरवार, दिलीप गुप्ता और मोहित गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
