30.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : यूपी पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी  जिला स्तर पर फाइनल करेगी ग्राम प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशियों का नाम…

  • विनोद मिश्रा

कानपुर। पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों का चयन भारतीय जनता पार्टी जिला स्तर पर ही करेगी। हालांकि कोई चुनाव चिह्न नहीं दिया जाएगा लेकिन पार्टी इस बात का पूरा ध्यान रखेगी कि एक ही सीट पर पार्टी के दो पदाधिकारी या सदस्य प्रत्याशी ना बनें। ऐसी स्थिति आने पर उन्हें साथ में बैठाकर बात भी की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। इसके लिए नामों की घोषणा भी होगी और पार्टी चुनाव चिह्न भी देगी। इसके अलावा बाकी पदों पर पार्टी उन प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी जो पार्टी के पदाधिकारी या सदस्य होंगे। इसके लिए पार्टी में जिले के पदाधिकारी नामांकन कराने वालों पर पूरी निगाह रखेंगे।

पार्टी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए होने वाले चुनावों में पार्टी के पदाधिकारी या सदस्यों को ही समर्थन करेगी।पार्टी पदाधिकारी यह भी मान रहे हैं कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के नाते ग्राम स्तर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। इसके पीछे पार्टी की छवि का लाभ मिलने की सभी को उम्मीद है।

कई प्रत्याशी एक ही सीट पर उतरने की वजह से नुकसान भी हो सकता है और पार्टी की विचारधारा के वोट बंट सकते हैं जिसकी वजह से विपक्षी जीत सकते हैं, इसलिए जिले स्तर पर पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक सीट पर पार्टी के ही कई कार्यकर्ता अगर प्रत्याशी के रूप में उतरते हैं तो उन्हें समझाने का प्रयास किया जाए। उनकी बैठक करा के किसी एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाए। अगर किसी स्थान पर नामांकन कराने वाले नहीं मानें तो उन्हें चुनाव लड़ने दिया जाए। जहां भी पार्टी का कोई एक ही कार्यकर्ता चुनाव मैदान में होगा, पार्टी उसे पूरा सहयोग करेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव

City News Uttar Pradesh

ट्रक बना ‘काल’: खड़े ट्रैक्टर में मारी ‘जोरदार’ टक्कर, चालक समेत ‘दो’ की ‘दर्दनाक मौत’

पत्नी के वापस न आने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र की सख्त व्यवस्था: पुलिस भर्ती में न होगी अव्यवस्था, फ्री मिलेगी बस सेवा

City News Uttar Pradesh

कच्ची दीवार ढही : मलबे में दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

Banda : निविदा के तहत लगी विभागीय गाड़ियों का आज से जाम होगा चक्का…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़