24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षा बंधन समारोह : राष्ट्र भक्ति की भावना से हुआ ओतप्रोत
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षा बंधन समारोह : राष्ट्र भक्ति की भावना से हुआ ओतप्रोत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। स्वयंसेवकों ने ”हम प्रेम से सबको जोड़ेंगे मर्यादा को नहीं तोड़ेंगे। संकट कैसा भी विकट घना, कर्त्तव्य नहीं छोड़ेंगे” भाव के साथ सामाजिक समरसता का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षा बंधन समारोह : राष्ट्र भक्ति की भावना से हुआ ओतप्रोत
Rashtriya Swayam Sevak Sangh’s Raksha Bandhan Celebration: Filled with the spirit of patriotism

इस मौके पर स्वयंसेवकों, विधायकों एवं पार्टी जनों ने एक दूसरे को राखी बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। ओम मणि वर्मा नें जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद एवं विधायक प्रकाश को राखी बांधी।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षा बंधन समारोह : राष्ट्र भक्ति की भावना से हुआ ओतप्रोत
Rashtriya Swayam Sevak Sangh’s Raksha Bandhan Celebration: Filled with the spirit of patriotism

आपको बतादें की संघ के छह राष्ट्रीय उत्सवों में रक्षाबंधन एक प्रमुख उत्सव के रूप में मनाया जाता है।इस दौरान स्वयंसेवकों के साथ ही बड़ी संख्या में समाज के अन्य वर्गों के लोग भी उत्सव में शामिल हुए। संघ के वक्ताओं ने देश में वर्तमान माहौल को देखते हुए समाज में मेलजोल और सामाजिक समरसता बढ़ाने की जरूरत बढ़ाई।

मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र संगठन मंत्री रामाशीष नें कहा की रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर हम निश्चित करें की भारत मां की रक्षा करेंगे। सच्ची अनुभूति से कंधा से कंधा मिलाकर वास्तविक बंधुता का भाव एवं राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करेंगे। समूचे भारत को अपने अंदर समाविष्ट कर प्रबल एवं महान बनाने का प्रयास होगा।सभी धर्मों के साथ समभाव, सभी जातियों के साथ समानता की बुद्धि एवं सेवा पारायणता का भाव होगा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षा बंधन समारोह : राष्ट्र भक्ति की भावना से हुआ ओतप्रोत
Rashtriya Swayam Sevak Sangh’s Raksha Bandhan Celebration: Filled with the spirit of patriotism

इस दौरान जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, विधायक ओम मणि वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, जिला संयोजक संजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ,पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार राजआदि बहु संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरसेजा धाम के संत परमेश्वर दास महाराज नें किया। कार्यक्रम व्यवस्था का सम्पूर्ण डायरेक्शन संघ के वरिष्ठ नेता पूर्व प्राचार्य रुद्र प्रसाद मिश्रा नें संभाला।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिलाध्यक्ष कल्लू की कार्यशैली पर उठे ‘सवाल’ : जनता से क्यों दूर हुआ भाजपा का यह ‘लाल’ ?

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर बने ‘मसीहा’: थामा ‘जनता’ का हाथ, ‘वादों से नहीं, काम से जीता दिल’

City News Uttar Pradesh

मौरंग भरे ट्रकों की रखवाली कर रहे होमगार्ड की मौत, खंती में म‍िली खून से सनी लाश

City News Uttar Pradesh

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : मंडलायुक्त आरपी सिंह नें की गहन समीक्षा, सुनी समस्यायें

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर चलाया : स्थिति “तू डाल डाल मैं पात पात” पाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़