City News Uttar Pradesh
सावन के आखिरी मंगलवार को हनुमान मंदिरों में गूंजा जय बजरंग बली
Other

सावन के आखिरी मंगलवार को हनुमान मंदिरों में गूंजा जय बजरंग बली

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सावन के आख़िरी मंगलवार को हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ी। भोर से ही पूजन-दर्शन के लिए कतार लग गई। हनुमान जी महाराज को शिव के ग्यारहवें रुद्र की संज्ञा दी जाती है। जिले में कई जगहों पर मंगलवार को मेला भी लगता है।

सावन के आखिरी मंगलवार को हनुमान मंदिरों में गूंजा जय बजरंग बली
Jai Bajrang Bali echoed in Hanuman temples on the last Tuesday of Sawan

श्रावण मास के अंतिम मंगलवार को अपने आराध्य हनुमान लला के दर्शन को भक्तों की लंबी कतार लगी रही। हाथों में माला-फूल लिए श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ करने में तल्लीन रहे। शहर में संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। हनुमान मंदिरों के बाहर कहीं राम चरित मानस का अखंड पाठ तो कहीं सुंदर कांड का संगीतमय पाठ होता रहा। बूंदी और मगज (बेसन) के लड्डुओं के साथ भक्तों ने हनुमानजी के प्रिय फलों से उनका भोग लगाया। मान्यता है कि हनुमानजी की कृपा से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। उन्हें प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है भगवान राम के नाम का सुमिरन। जो भी व्यक्ति नित्य भगवान श्रीराम के नाम का सुमिरन करता है उस पर हनुमान जी विशेष कृपा करते हैं।

सावन के आखिरी मंगलवार को हनुमान मंदिरों में गूंजा जय बजरंग बली
Jai Bajrang Bali echoed in Hanuman temples on the last Tuesday of Sawan

संकट मोचन मंदिर के अलावा गंछा रोड पर बनका बिहारी मंदिर, कनवारा हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तिदवारा के दक्षिणमुखी हनुमान के दर्शनों के लिए आसपास के गांवों से दर्शनों के लिए सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। पद्माकर चौराहा के हनुमानजी दक्षिणमुखी हैं, इस मंदिर में भक्तों का पूरे सावन दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। मंदिर में पूरे सावन सुंदर कांड का पाठ चलता रहता है। उधर घरों में भी लोगों नें हनुमान जी महाराज को प्रसन्न करने के लिये रामचरित मानस पाठ कराया ।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें

City News Uttar Pradesh

अस्पताल हो रहे हैं हाउस फुल नहीं थम रहा बुखार औऱ डेंगू का प्रकोप

भाजपा प्रदेश सचिव का पर्यावरण स्वच्छता जागरूकता अभियान बना आकर्षण

अपर एसपी ने जनसहयोग से बन रही पुलिस चौकी का किया भूमि पूजन

कांग्रेस की नई टीम ने भरी ‘सियासी हुंकार’: राहुल गांधी के ‘मिशन’ को ‘जमीन पर उतारने’ का ऐलान

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग ने भी की कार्रवाई, अफसरों को धमकाना पड़ा महंगा

ब्रेकिंग न्यूज़