City News Uttar Pradesh
सिंचाई विभाग ने किसानों की "किस्मत में लिख दी बर्बादी" : खेतों में आ गया बाढ़ का ज्वार भाटा
उत्तर प्रदेश

सिंचाई विभाग ने किसानों की “किस्मत में लिख दी बर्बादी” : खेतों में आ गया बाढ़ का ज्वार भाटा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “किसानों की किस्मत पर सिचाई विभाग ने लिख दी है बर्बादी”। जी हां, ऐसा क्यों हुआ इस “प्रलय की गाथा” आप पढ़िए। पतौरा “नहर की पटरी टूटने से 50 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न” हो गई। निचले इलाके में पानी भरने से “बाढ़ का सा दृश्य” है । कई कच्चे मकान भी पानी से घिर गए हैं।

सिंचाई विभाग ने किसानों की "किस्मत में लिख दी बर्बादी" : खेतों में आ गया बाढ़ का ज्वार भाटा
The Irrigation Department has “wrote ruin in the fate” of the farmers: the flood ebbs in the fields

“विभागीय हद का निकम्मापन यह है कि टूटी नहर को दूसरे दिन भी नहीं बांधा” जा सका। “पानी लगातार गांव की ओर दहाड़ रहा” है। किसान पूरे दिन “पसीना- पसीना” हो नहर बांधने की कोशिश करते रहे, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते असहाय से हो गये। किसानो का आरोप है कि सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। “ग्रामीण गुस्से में ज्वालामुखी से नजर” आ रहे हैं।

सिंचाई विभाग ने किसानों की "किस्मत में लिख दी बर्बादी" : खेतों में आ गया बाढ़ का ज्वार भाटा
The Irrigation Department has “wrote ruin in the fate” of the farmers: the flood ebbs in the fields

विस्तार से समझिए, महुआ ब्लाक अंतर्गत पतौरा गांव में गुरुवार की देर रात अचानक नहर कट गई। पानी खेतों में समाने लगा। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी। शुक्रवार को सुबह लोग सोकर उठे तो नहर के आसपास धान आदि की फसलें जलमग्न का नजारा पेशकर किसानों का मुंह चिढ़ा रही थीं। पानी लगातार खेतों से होकर गांव की तरफ लपक रहा है। इस विभीषका को देख ग्रामीण नहर बांधने का प्रयास करने लगे। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग को सूचना दी, पर जिम्मेदार गांव नहीं पहुंचे। पानी के तेज बहाव से गांव में अफरातफरी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमीका के शव : आनर किलर की आशंका, गांव में फोर्स तैनात

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में लगेगी ‘राडार’ फैक्ट्री: योगी नें दी 75 हेक्टेयर जमीन

City News Uttar Pradesh

सावन का पहला सोमवार : हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय …

बाखबर होशियार : शहरी बिजली उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

UP MLC Election Results: अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने मनमानी और धांधली की सभी हदें की पार, कहा- 36 में से 18 पर जीते सीएम योगी के स्वजातीय

ब्रेकिंग न्यूज़