City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- खाद-बीज और उपकरणों की दी गई जानकारियां…

 

– किसानों ने गोष्ठी में सुधान प्रधानमंत्री का संबोधन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कृषि गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को खाद बीज उपकरणों के विषय में जानकारियां दी गई। साथ ही टीवी लगाकर सभी ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

 

नरैनी ब्लाक परिसर में आयोजित कृषि प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का राष्ट्र समर्पण तथा उनकी विचारधारा हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके सपनों को साकार करते हुए सरकार गांव, गरीब, असहायों, किसानों तथा सभी वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए कार्य कर रही है। जानकारी दी कि वर्ष 2014 से मौजूदा सरकार ने जितनी एमएसपी बढ़ाई है उतनी पहले कभी नहीं बढ़ाई गई। कानपुर बुंदेलखंड सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक पुरुषोत्तम पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने किसानों के हित के लिए किसान बिल बनाया है जिससे किसान भविष्य में ठगा न जाए। बिचैलियों का बाजार बंद कर दिया गया है। इसलिए तथाकथित किसान संगठनो को मोहरा बनाकर राजनैतिक विपक्षी पार्टियां देश के किसानों को भ्रमित करने में जुटे हैं।

कृषि वैज्ञानिक डा0 अभिषेक कालिया ने किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले बीजों कृषि उपकरणों सहित कई मामलों की जानकारियां दी अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का मिलने वाला 2000 को किसान कृषि कार्य के लिए प्रयोग करें इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। उप जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, भाजपा नेता दिलीप सिंह राजपूत, अशोक कुशवाहा सौरभ शर्मा आदित्य चतुर्वेदी मृत्युंजय चतुर्वेदी तथा प्रद्युम्न द्विवेदी सहित तमाम पार्टी का कार्यकर्ता और क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश पांडे द्वारा किया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का विद्युत उप केंद्र हेतु पांच करोड़ का प्रस्ताव : बिजली समस्या होगी “बाय – बाय”

डीएम अनुराग समझ गये बांदा “गंदगी का हैं टापू” : सफाई व्यवस्था “बेकाबू” ! …

City News Uttar Pradesh

नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप : फिलहाल नहीं हो पाई शिनाख्त

युवती से किया दुष्कर्म: विरोध पर ओवरब्रिज से फेंका, जिला अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस के बाद अब बसपा मुक्त होगी विधान परिषद: यूपी की 13 एमएलसी सीटों पर नामांकन शुरू, सपा और भाजपा में मुकाबला

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, बेटी के रिश्ते की बात करके लौट रहा था वापस

ब्रेकिंग न्यूज़