- विनोद मिश्रा
बांदा। नकली बीड़ी का कारोबार करने वाले गिरोह का पुलिस की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। छापा मारने के दौरान मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में जीत, श्याम के नकली बीड़ी, रैपर और कई मोहरें बरामद की हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर नकली बीड़ी बनाने का कारोबार किया जा रहा था। मंगलवार को एसओजी और कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने हुसैनगंज, शांती नगर और आवास विकास में छापा मारकर नकली बीड़ी बनाने का पर्दाफाश किया। मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मीडिया से बताया कि नकली बीड़ी बनाने का कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। इस पर पुलिस टीम ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों के कब्जे से एक ब्रांड की 435 पैकेट नकली बीड़ी, 59 पैकेट दूसरे ब्रांड की बीड़ी, पांच झाल बिना रैपर की बीड़ी, पांच बोरी रैपर ब्रांड बीड़ी, 13 बोरी रैपर ब्रांड के हैं। इसके साथ ही दो झाल बीड़ी के पैकेट और 19 अलग-अलग मुहरे बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक ने इनकी कीमत पांच से 10 लाख रुपया बताई है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने यह भी बताया कि एक व्यक्ति ने किसी फर्म के नाम से जीएसटी ले रखी थी, जबकि कारोबार नकली बीड़ी बनाने का हो रहा था। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला, निरीक्षक एसओजी नरेंद्र सिंह, जेल चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी, उप निरीक्षक अर्पित पांडेय आदि शामिल रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
