24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
दादा-दादी के साथ छत पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, दो की मौत, एक भाई की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, परिजन कराते रहे झाड़फूंक, तड़पकर हुई मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेत में काम कर रहे दिव्यांग किसान को सर्प ने डस लिया। घरवालों ने पहले उसकी झाड़फूंक कराई। हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी दिव्यांग रजोल सिंह (35) पुत्र शंभूदयाल मंगलवार की शाम वह खेत में काम कर रहा था। तभी सर्प ने उसके पैर में डस लिया। वह चीखता हुआ घर आया।

खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, परिजन कराते रहे झाड़फूंक, तड़पकर हुई मौत
Snake bitten the farmer working in the field, the relatives kept making him do exorcism, died in agony

परिजनों ने पहले उसका घरेलू उपचार किया। इसके बाद ओझाओं को बुलाकर उसकी झाड़फूंक कराई। हालत में सुधार न होने पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताकर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवाले उसे वहां लेकर आए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे सबल सिंह ने बताया कि रजोल सिंह एक पैर से दिव्यांग था। उसकी पत्नी संगीता भी दिव्यांग है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटियां छोड़ गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश एवं सुनील पटेल नें होली की दी शुभकामनाएं: कहा भाजपा प्रत्याशियों को जितायें

City News Uttar Pradesh

कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नीलकंठ के दर्शन कर देखा एतिहासिक स्थल

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा प्रत्याशी की जीत हेतु प्रचार को दे रहे तरजीह

City News Uttar Pradesh

माघ मेले हेतु ‘ऐतिहासिक’ आवागमन सेवा: 280 बसों की हुई ‘व्यवस्था’

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने स्योढ़ा पुल की दुरुस्ती के दिये निर्देश :भारी वाहन परिवहन पर लगाई रोक

बांदा से फर्राटा भरेगी ‘फोरलेन’: 6500 करोड़ से बदलेगी तकदीर, चुटकियों में होगा ‘टांडा’ तक का सफर !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़