28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : फौजी प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पिया तेजाब,हुई मौत…

 

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक फौजी प्रेमी ने युवती के साथ शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत प्रेमिका ने सफाई के लिए घर में मौजूद तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती का अपने ही गांव के युवक से करीब चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक फौजी है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल में फौजी छुट्टी लेकर अपने घर आया था। दोनों छिप-छिपाकर एक दूसरे से मिलते थे। मंगलवार शाम को किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच फौजी ने युवती के साथ शादी करने से मना कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर में ही तेजाब पी लिया।

परिजन एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे युवती ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही छजलैट पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छजलैट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि युवती के परिजनों द्वारा अभी कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पंचनामे की कार्रवाई कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग के बीच पैदा हुए मनमुनटाव का है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गर्मी बरपा रही कहर, लू से मर रहे हैं रोजाना काफी संख्या में परिंदे

प्रशासन बेखबर : अन्ना जानवरों और बिजली समस्या से परेशान किसानों का आमरण अनशन

City News Uttar Pradesh

भाजपा का जन आशीर्वाद यात्रा बनी आकर्षण: चहुंओर प्रचार का मचा हैं धमाल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की होगी “बल्ले -बल्ले” : अरहर दाल विश्व को कर देगी “स्वस्थ एवं मस्त” !

City News Uttar Pradesh

बांदा में गणेश महोत्सव : सबके प्यारे राम नृत्य नाटिका रही विशेष आकर्षण का केंद्र

दुनिया ने माना भारत का लोहा : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत, चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़