24 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रेम रोग में मिली मौत : प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पीटा, उड़ गये प्राण पखेरू
उत्तर प्रदेश

प्रेम रोग में मिली मौत : प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पीटा, उड़ गये प्राण पखेरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रेम रोग में एक युवक की जान ले ली गई। प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पकड़ ल‍िया और पीटा। उसके प्राण पखेरू हो गये। सूचना पर जब पुल‍िस मौके पर पहुंची। प्रेमी को अस्‍पताल पहुंचाया। वहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें क‍ि मह‍िला के बुलाने पर प्रेमी उससे म‍िलने पहुंचा था। पुल‍िस ने मह‍िला पत‍ि व देवर को ह‍िरासत में ल‍िया है।

प्रेम रोग में मिली मौत : प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पीटा, उड़ गये प्राण पखेरू
Death due to love disease: The family members thrashed the lover who came to meet his girlfriend, he lost his life

घटना देहात कोतवाली के महोखर गांव की है। यहां महिला से मिलने रात में गए प्रेमी को घर वालों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस को घर में चोर घुसने की सूचना दी गई। डायल 112 टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रेम रोग में मिली मौत : प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पीटा, उड़ गये प्राण पखेरू
Death due to love disease: The family members thrashed the lover who came to meet his girlfriend, he lost his life

एसपी अभिनंदन ने बताया कि गांव निवासी 25 वर्षीय नंदकिशोर वर्मा के एक महिला से करीब दो वर्ष से अवैध संबंध चल रहे थे। महिला के बुलाने पर नंदकिशोर रात करीब 12 बजे उसके घर गया था। भनक लगने पर महिला के पति व देवर समेत चार लोगों ने बुरी तरह मारपीट की। चोर घुसने की पुलिस को झूठी सूचना दी गई थी। जांच में असलियत सामने आई। महिला के पति व देवर को हिरासत में लिया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विद्युतसंगठन नें निजीकरण के विरोध में जताई एकजुटता: सुधार कार्यक्रम पर जोर

City News Uttar Pradesh

बाहुबली पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

ग्राम मुरवल : कोरोना वैक्सीनेशन की रही धूम …

City News Uttar Pradesh

महोबा : पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और 10 लाख का माल हुआ बरामद …

मंत्री रामकेश बोले किसानों का होगा आर्थिक विकास : नहरें करेंगी मालामाल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गर्मी का तांडव: ज़मीन पर पसरा सन्नाटा, अस्पताल फुल

ब्रेकिंग न्यूज़