28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
‘अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान’: नमाजियों की भर आई आँखे
उत्तर प्रदेश

‘अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान’: नमाजियों की भर आई आँखे

विनोद मिश्रा

बांदा। ‘अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान’। रमजान माह के आखिरी जुमा को अलविदा के रूप में अदा किया गया। नमाज में विदाई का खुतबा सुन तमाम रोजेदारों की आंखों में आंसू आ गए।

‘अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान’: नमाजियों की भर आई आँखे
‘Bye-bye or Shahrul Ramzan’: Namazis’ eyes filled with tears

इस दौरान एहतियातन पुलिस प्रशासन की पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मस्जिदों के इर्द -गिर्द प्रशासनिक और पुलिस अधीकारियो की खासी उपस्थिति रही।

‘अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान’: नमाजियों की भर आई आँखे
‘Bye-bye or Shahrul Ramzan’: Namazis’ eyes filled with tears

शहर की मुख्य नवाबी जामा मस्जिद सहित पूरे जनपद की मस्जिदों में अलविदा की नमाज में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। रोजेदारों और नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, अमन और आपसी सद्भाव के लिए दुआ की। शुक्रवार को रमजान का आखिरी जुमा था। नवाबी जामा मस्जिद में मुख्य नमाज अदा की गई।

‘अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान’: नमाजियों की भर आई आँखे
‘Bye-bye or Shahrul Ramzan’: Namazis’ eyes filled with tears

इसके अलावा शेख सरवर की मस्जिद, मरकज मस्जिद, हाथी खाना रब्बानिया मस्जिद, कचहरी मस्जिद, हैजा खाना मस्जिद, अलीगंज, छावनी, ऊंट मोहाल, कचहरी, पद्माकर चौराहा, जरैली कोठी सहित जनपद के अतर्रा, नरैनी, बबेरू, बदौसा, तिंदवारी, मटौंध कस्बों और हथौरा, छनेहरा, कोर्रही, हरदौली, सबादा, महबरा सहित तमाम गांवों में नमाज अदा की गई।

‘अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान’: नमाजियों की भर आई आँखे
‘Bye-bye or Shahrul Ramzan’: Namazis’ eyes filled with tears

रमजान के आखिरी जुमा पर मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। तंबू लगाकर नमाजियों की सफें लगीं। जबरदस्त गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच रोजेदारों ने यह फरीजा अदा किया। शासन-प्रशासन की गाइड लाइन के मुताबिक सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में रेलवे ‘भूमि अधिग्रहण नीति’ से किसान ‘नाराज’ : जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा : महंत के अपहरण के प्रयास का नहीं हो पा रहा पर्दाफाश …

गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई, हो रही कड़ी निगरानी

City News Uttar Pradesh

अवैध कब्जे के खिलाफ बलिया में एक्शन: चार भाइयों का मकान हुआ जमींदोज, खुले आसमान के नीचे रहने को बेबस हुए लोग

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का ‘ढीली अफसरशाही’ पर चला डंडा: निर्माण में ‘लापरवाही’ तो होगी ‘कड़ी’ कार्रवाई

महोबा से ‘सियासी बम’: पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद द्वारा ‘एफआईआर’ से भाजपा में खलबली

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़