23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम को स्वछता समिति की बैठक में किया गया गुमराह ? हकीकत में गांव गंदगी से बेहाल !
Other

डीएम को स्वछता समिति की बैठक में किया गया गुमराह ? हकीकत में गांव गंदगी से बेहाल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन नें जिला स्वच्छता समिति की बैठक ली। उन्हें बताया गया कि जिले के गांव स्वच्छ एवं सुंदर हैं। “डीएम को स्वच्छता के संदर्भ में गुमराह किया गया” ? डीएम को हम बतादें कि “हकीकत का आईना देखना हो तो गांवों का औचक निरीक्षण करें”। सारी स्थिति और “घनघोर झूठ सामने आ जायेगा” ? खैर, हम आपको “बैठक कथा की ओर ले चलते” हैं। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय निर्माण की भौतिक प्रगति, सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति, ओडीएफ प्लस की स्थिति जानी गई। चयनित 18 ग्रामों को माॅडल गाॅव बनाये जाने के सम्बन्ध में भी समीक्षा की।

डीएम को स्वछता समिति की बैठक में किया गया गुमराह ? हकीकत में गांव गंदगी से बेहाल !
DM was misled in the meeting of Swachhata Samiti? In reality the village is suffering from filth!

बैठक में जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय निर्माण की भौतिक प्रगति करते हुए जिन लाभार्थियों को प्रथम किश्त हस्तान्तरित की गयी है, उन्हें द्वितीय किश्त एक सप्ताह के अंदर जारी के निर्देश दिये। फोटो अपलोडिंग के कार्य में तेजी लाने तथा शौैचालय के निर्माण में गुणवत्ता को भी चेक करने को एडीओे पंचायत से कहा। सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति जानी। शेष सामुदायिक शौचलयों के कार्य में जो कमी रह गयी है, उनको पूर्ण कराकर संचालन के निर्देश दिये। कहा कि कोई भी शौचलय बन्द नही रहने पाये।


उन्होंने कहा कि जिन गाॅवों को ओडीएफ प्लस बनाये जाने हैं, उन गाॅवों में आरआरसी सेन्टर का निर्माण कार्य शीघ्र कराये। एक्सपाइरिंग एवं राइजिंग हेतु मार्क किये जाने के निर्देश दिये। गाॅवों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा ठोस अपशिष्ट का प्रबन्धन किये जाने, कूडे का घर-घर ई-रिक्शा के माध्यम से कलेक्ट करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, ब्लाक प्रमुख बडोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, उप निदेशक पंचायतीराज, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आप सभी देशवासियों एंव प्रदेश वासियों एंव छेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज पर्व की बहुत -बहुत बधाई एंव शुभकामनाएं | रामकेश निषाद, जल शक्ति राज्य मंत्री – उत्तर प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh

चौहरा हत्याकांड का खुलासा : पत्नी के बहनोई से बात करने के शक में हुई थी हत्याए, समधी हुआ गिरफ्तार

अमन कांड के सुराग क्या ढाबे में दफन : पूर्व विधायक दलजीत बोले पर्दाफाश शीघ्र जरूरी ! …

City News Uttar Pradesh

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh

पत्नी के चरित्र पर लगाया आरोप, घर से बाहर निकाला : गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़