28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भूमाफिया नें खुर्द-बुर्द किया छत्रसाल संग्रहालय: करोड़ों की सरकार को चपत
उत्तर प्रदेश

भूमाफिया नें खुर्द-बुर्द किया छत्रसाल संग्रहालय: करोड़ों की सरकार को चपत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आवास से चन्द कदम की दूरी पर बिजलीखेड़ा मोहल्ले में मेनरोड से स्थित छत्रसाल संग्रहालय दुर्दशा का शिकार है।अतिक्रमण कर सरकारी भूमि को माफिया बेंच रहा है। करोड़ों की चपत सरकारी राजस्व को लग चुकी है। यहाँ रखी बेशकीमती मूर्तिया गायब हो चुकी है। जो बची है धूल और मिट्टी में दब रही है।

भूमाफिया नें खुर्द-बुर्द किया छत्रसाल संग्रहालय: करोड़ों की सरकार को चपत
Chhatrasal Museum destroyed by land mafia: government lost crores

यहाँ रखी ज्ञान का भंडार रूपी पुस्तकों को दीमक चट्ट कर रहे है। यही नही सरकारी दस्तावेजों में महाराज छत्रसाल संग्रहालय के नाम दर्ज 2 बीघे 17 बिस्वा जमीन सिर्फ पुराने कागजो में दर्ज है। जबकि मौके पर कुछ नही बचा है।भूमाफिया ने कागजो में हेर फेर करते हुए करोड़ो रूपये की सरकारी सम्प्पत्ति का विक्रय भी कर दिया है। जो बची है उसमें भी दरवाजे खिड़की कर काबिज हो चुका है। ऐसा नहीं है कि प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, को यह मालुम नही है उनके संज्ञान में पूरी जानकारी है कि किस तरह से मण्डल के एकमात्र ऐतिहासिक संग्रहालय को भूमाफिया दीमक की तरह चाट रहे हैं।पर कलम और जुबान इसलिए बन्द है कि वह भी इस खेल में कही न कही प्रत्यक्ष रूप से न सही पर अप्रत्यक्ष रूप से सामिल है।

भूमाफिया नें खुर्द-बुर्द किया छत्रसाल संग्रहालय: करोड़ों की सरकार को चपत
Chhatrasal Museum destroyed by land mafia: government lost crores

वर्तमान में हालत यह हो चुकी हैं कि संग्रहालय की दुर्दशा देख बुद्वि जीवीयों का मन द्रवित हो उठता है। लगभग तीन दशक पूर्व जब राजस्व अभिलेखों में दर्ज पूरी जमीन सुरक्षित थी। वहाँ रखी प्रचीन मूर्तियों की नक्काशी, चित्रकारी देख मन गदगद हो जाता था। छात्र यहाँ रखी किताबो से अपना भविष्य सवारने के लिए प्रयासरत रहते थे। पर सब कुछ खुर्द -बुर्द हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की कथित लापरवाही से यह छत्रसाल संग्रहालय जो अपने मे इतिहास को समेटे था जल्द ही इतिहास बन जानें की ओर अग्रसर है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा से दिल्ली-प्रयागराज का सफर होगा और आसान: 28 अप्रैल से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

बांदा में जानलेवा हुआ कोरोना, दो लोगों की हुई मौत, 306 मरीजों का चल रहा है इलाज

City News Uttar Pradesh

भुरागढ़ किला में शहीद स्मारक का पूर्व विधायक दल जीत के पिता नें किया उदघाटन, सम्मानित किये सैनिक !

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा बाल यौन शोषण मामला: सीबीआई ने हैवान जेई व उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल किया चार्जशीट …

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट 86 प्रतिशत बढ़ा, 24 घंटे में कोरोना के 17,775 मामले, 286 की मौत …

कुंडी खटखटाओ-टीका लगाओ : डीएम अनुराग ने डिंगवाही गांव में दी दस्तक, घटिया पढ़ाई पर स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़