31.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
विवाहिता की संदिग्ध मौत:फंदे से लटका मिला शव, मायका पक्ष का आरोप की गई है हत्या
उत्तर प्रदेश

विवाहिता की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, मायका पक्ष का आरोप की गई है हत्या

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। ननद ने जंगले से देखा, तो घर वालों को जानकारी दी। घटना के समय ननद के अलावा और कोई नहीं था। उधर, मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के चलते मारपीट कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। मटौंध थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा गांव निवासी अफसाना (19) पत्नी चांद अली का शव रविवार को सुबह घर में बंद कमरे में दुप्पटे से छत के छल्ले में लटका मिला। घटना के समय मृतका की 12 वर्षीय ननद चांदनी थी।

विवाहिता की संदिग्ध मौत:फंदे से लटका मिला शव, मायका पक्ष का आरोप की गई है हत्या
Married woman’s suspicious death: dead body found hanging, maternal side has been accused of murder

जब काफी देर हो गई, तो उसने कमरे में झांका तो शव लटका पाया। भाइयों को सूचना दी। देवर चांद बाबू और मुबारक ने बताया कि मृतका की सास मदीना बांदा गईं थीं। वह दोनों खदान में मजदूरी करने गए थे। पति राशन खरीदने दुकान गया था। चांदबाबू ने बताया कि वह मां के साथ अलग रहते हैं। उन्हें घटना का कारण नहीं पता। उधर, मृतका के मायके पक्ष से खप्टिहाकलां गांव निवासी पिता अलीराजा व भाई इसरार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अफसाना की शादी नौ मई 22 को चांद अली के साथ की थी।


शादी के बाद से ही ससुराली उसे प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार समझाया गया। वह दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। ससुरालियों ने अफसाना के साथ मारपीट कर आत्महत्या का रूप दे उसे फंदे में लटका दिया। थानाध्यक्ष मटौंध नंदराम प्रजापति ने बताया कि घटना की संदिग्धता को देखते हुए दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष के लोग उत्पीडन का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार लोको पायलट और महिला को रौंदा, हुई मौत

City News Uttar Pradesh

काली पर पुलिस की कार्यवाई: गिराई जा रही गाज, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई चिंता : निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर डकैती ?

नाबालिग यौन शोषण कांड: ‘फांसी’ पाए दंपती के बाद तीसरे इंजीनियर पर ‘सीबीआई’ का शिकंजा

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित का ‘छापा’: स्टेडियम की ‘खामियों’ पर बरसा ‘गुस्सा’, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ !

City News Uttar Pradesh

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये ‘सोना’ बनी परियोजना !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़