27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अंर्तजनपदीय वाहन चोरों को का पुलिस ने किया पर्दाफाश : छह सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए का सामान हुआ बरामद
उत्तर प्रदेश

अंर्तजनपदीय वाहन चोरों का पुलिस ने किया पर्दाफाश: छः सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए का सामान हुआ बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गंछा गांव में छापा मारकर अंर्तजनपदीय वाहन चोर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पांच लोग मौके से फरार हो गए। चोरों के कब्जे से पुलिस ने एक ट्रक, एक कटा हुआ ट्रक, ट्रैक्टर समेत ट्राली, एक स्कार्पियो, मोटरसाइकिल व बड़ी मात्रा में कटे हुए वाहनों के पुर्जे बरामद किए हैं। अपर एसपी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

अंर्तजनपदीय वाहन चोरों को का पुलिस ने किया पर्दाफाश : छह सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए का सामान हुआ बरामद
Police busted interstate vehicle thieves: six members arrested, goods worth Rs 50 lakh recovered

शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव में विकास गुप्ता के खेत पर चोरी से लाए गए ट्रकों, स्कार्पियो, ट्रैक्टर ट्राली को अंर्तजनपदीय वाहन चोर गैंग के सदस्य गैस कटर के माध्यम से वाहनों को काटकर तितर बितर कर देते थे। उनके पुर्जों को बेचते थे। यह कारोबार काफी दिनों से चल रहा था।

addमंगलवार को कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला और एसओजी प्रभारी की संयुक्त टीम ने गंछा गांव में छापा मार दिया। वहां पर मौजूद मोहम्मद अहमद पुत्र सज्जन बक्स निवासी लोहार तलैया खाईंपार, मुन्ना पुत्र जमील अहमद निम्नीपार, जाबिर खान पुत्र जकी खान कलामतपुरा मर्दननाका, विकास गुप्ता पुत्र मुन्नीलाल गुप्ता तिंदवारी रोड मंडी समिति, मुईन खान पुत्र अकबर खान निवासी कांशीराम कालोनी निम्नीपार, महमूद कबाड़ी पुत्र मोहम्मद बाकर निवासी मर्दननाका को गिरफ्तार कर लिया।

अंर्तजनपदीय वाहन चोरों को का पुलिस ने किया पर्दाफाश : छह सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए का सामान हुआ बरामद
Police busted interstate vehicle thieves: six members arrested, goods worth Rs 50 lakh recovered

पुष्पेंद्र सिंह पुत्र अज्ञात निवासी इंदिरा नगर, रंजीत सोनी उर्फ राजा सोनी निवासी दुरेड़ी, मुसव्वर पुत्र सज्जन बक्स लोहार तलैया, राजकिशोर यादव पुत्र अज्ञात पचनेही, इरफान पुत्र अज्ञात मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चोरों के कब्जे से एक ट्रक व एक अधकटा ट्रक, ट्रैक्टर मय ट्राली समेत, स्कार्पियो, गैस कटर, सिलेंडर, नोजल पाइप, कटर, दो सादा जैक, 10 छोटे बड़े रिंच, तीन हथौड़े, दो छेनी, एक मोटरसाइकिल, तीन आक्सीजन सिलेंडर, विभिन्न वाहनों के पुर्जे, एक ट्रैक्टर ट्राली, चार अदद मोबाइल फोन, 35,200 रुपए बरामद कर लिए।

अंर्तजनपदीय वाहन चोरों को का पुलिस ने किया पर्दाफाश : छह सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए का सामान हुआ बरामद
Police busted interstate vehicle thieves: six members arrested, goods worth Rs 50 lakh recovered

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। अंर्तजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। फरार हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बरामद सामान की कीमत लगभग 50 लाख आंकी गई है। इनमें से एक आरोपी मोहम्मद अहमद ट्रक चोरी के आरोप में छतरपुर जेल में था। कुछ दिन पहले ही वह छूटकर आया है।

अंर्तजनपदीय वाहन चोरों को का पुलिस ने किया पर्दाफाश : छह सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए का सामान हुआ बरामद
Police busted interstate vehicle thieves: six members arrested, goods worth Rs 50 lakh recovered

बताया कि यह लोग ट्रक या अन्य वाहनों को काटकर ग्वालियर में बेचते थे। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी के अलावा निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी एसओजी प्रभारी, उप निरीक्षक दिलीप कुमार, उप निरीक्षक हरभजन सिंह, मयंक सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल इंद्रजीत, कांस्टेबल अश्विनी प्रताप, कांस्टेबल भानू प्रताप, नीतेश कुमार समाधिया, भूपेंद्र सिंह आदि भी शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पावर कारपोरेशन के प्रति इंजीनियर संघ में करेंट : दी चेतावनी ! …

City News Uttar Pradesh

दबंग ने वृद्ध को रंजिशन मारी गोली : पुलिस ने शुरू की तलाश

यूपी “साथी संस्था” की बंद होगी फंडिंग ? मुद्दा हो रोजाना तेजी से हो रहा है गर्म

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट बन रहा ‘शस्त्र औऱ शास्त्र’ का अद्भुत संगम: विश्व सुनेगा ऋचायें औऱ रक्षा हथियारों की गूंज !

City News Uttar Pradesh Desk

लापता किशोरी तीन माह बाद मांग में सिदूर भरकर पहुंची कोतवाली …

City News Uttar Pradesh

शासनादेश की ‘उड़ी धज्जियाँ’ : डीएम दफ्तर में तैनात लिपिक पर ‘ट्रांसफर’ आदेश बेअसर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़