- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास तेज गति प्राइवेट बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई। इसमें टेंपो सवार मां-बेटी समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। स्पीड ब्रेकर बनवाने के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुला।

कोतवाली देहात क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा निवासी दुर्गा (35) टेंपो चलाता था। बुधवार की दोपहर वह सवारियां लेकर बांदा शहर आ रहा था। शहर से करीब छह किलोमीटर दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास नौमील गांव के पास बबेरू की तरफ जा रही प्राइवेट बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। चालक दुर्गा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि दुर्गा शादीशुदा है। एक पुत्र और एक पुत्री है। छह साल से टेंपो चलाकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। कलेक्टर पुरवा में रामस्वरूप यादव के यहां पितृ मिलौनी कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने आए मेहमानों को छोड़ने के लिए शहर जाते समय हादसा हो गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
