31.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
नर्स की बेदर्दी से नर्सिंग शर्मसार: प्रसूता नें सड़क पर दिया बच्ची को जन्म
उत्तर प्रदेश

नर्स की बेदर्दी से नर्सिंग शर्मसार: प्रसूता नें सड़क पर दिया बच्ची को जन्म

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नर्स की बेदर्दी से नर्सिंग शर्मसार हो गई। जिले में अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आई महिला द्वारा एक हजार रुपए की मांग पूरी नहीं करने पर स्टॉफ नर्स ने बिना प्रसव कराये अस्पताल से रेफर कर दिया। इस बीच घर जा रही प्रसूता ने बीच सड़क पर बेटी को जन्म दिया। वहां मौजूद महिलाओं ने बारिश के दौरान प्लास्टिक की पन्नी को ओढ़ाकर प्रसव कराया।

नर्स की बेदर्दी से नर्सिंग शर्मसार: प्रसूता नें सड़क पर दिया बच्ची को जन्म
Nursing shamed due to nurse’s cruelty: Maternity gave birth to a baby girl on the road

बदौसा रोड पर स्थिति तहसील के नजदीक राजा तालाब मुहल्ला निवासी गर्भवती छोटी को प्रसव पीड़ा होने पर उनकी जेठानी नीतू व अन्य पारिवारिक सदस्य सीएचसी में भर्ती कराने के लिए गये। यहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर सहित स्टाफ नर्स ने प्रसूता छोटी को भर्ती करने के बाद प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवाई मंगवाई।

नर्स की बेदर्दी से नर्सिंग शर्मसार: प्रसूता नें सड़क पर दिया बच्ची को जन्म
Nursing shamed due to nurse’s cruelty: Maternity gave birth to a baby girl on the road

इसके बाद एक हजार रुपये प्रसव कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे। गरीब परिजनों ने एक हजार रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर नर्स उग्र होकर लड़ाई में आमादा हो गई और प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर का पर्चा थमा दिया। सीएमओ नें मामले को गंभीरता से लेते हुये अधीक्षक को जांच एवं कार्यवाई के निर्देश दिये है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादी कार्यक्रम पर दबंगों का कहर : दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर लूट !

City News Uttar Pradesh

राजनीति: लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती अटल, चुनावी तैयारियों पर किया मंथन

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में हाईवे पर घूम रहे असलाहधारी लुटेरे, बदमाशों ने असलहों के बल पर व्यापारी से आठ लाख की लूटी नगदी

City News Uttar Pradesh

दुर्गा विसर्जन मार्ग का डीएम एवं एसपी नें किया निरीक्षण : दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

धार्मिक स्थल की सफाई व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल: प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी

बीहड़ों का ‘रोशनी पुरुष’ चला गया: डॉ. वीके जैन नें डकैतों के ‘खौफ’ के बीच की ‘तपस्या’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़