24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्य विकास अधिकारी नें अमृत सरोवरों के किये दर्शन : चकित हुये या मायूस !
उत्तर प्रदेश

मुख्य विकास अधिकारी नें अमृत सरोवरों के किये दर्शन : चकित हुये या मायूस !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या नें महुआ विकास खंड के कई गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया एवं मनरेगा के कार्यों की स्थितियों को जांचा -परखा। रफ्ता -रफ्ता चल रहे कार्यों पर जब धरातलीय निगाह पड़ी तो उसमें तेजी एवं गुणवत्ता लाने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी नें अमृत सरोवरों के किये दर्शन : चकित हुये या मायूस !
Chief Development Officer visited Amrit Sarovar: Surprised or disappointed!

मुख्य विकास अधिकारी का यह जांच कारवां विकास खंड महुआ की ग्राम पंचायत खुरहंड,जखनी ,घुरौडा एवं पहाडियादाई पहुंचा। इन सभी जगहों पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम जखनी एवं घुरौडा में अमृत सरोवर का निर्माण देखा। जखनी में काफी खाना-पूरी सी थी जो शायद मुख्य विकास अधिकारी बाखूबी नहीं भांप पाये। हालांकि यहां “बासी कढ़ी में सौवां उबाल” सा नजारा था ! घुरौंडा अमृत सरोवर कितना संवरा था वह मुख्य विकास अधिकारी नें दिल से महसूस किया। ग्राम पंचायत खुरहंड में खेल मैदान एवं पहाडियांदेवी में निर्मित कराये गये अमृत सरोवर एवं रिटर्निंग बाल का स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन किया।

मुख्य विकास अधिकारी नें निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य गति बढ़ाने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी के साथ उपायुक्त मनरेगा राघवेंद्र तिवारी, महुआ खंड विकास अधिकारी का कार्य देख रहे अर्थ एव संख्या अधिकारी संजीव बघेल भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

टीबी मुक्त भारत में टीपीटी निभाएगा अहम भूमिका : अगले माह यह सुविधा शुरू करने की तैयारी

यूपी : दिनदहाड़े युवक के चेहरे पर गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले दोस्त के भाई की शादी से आया था गांव ..

मंडल कारागार में कैदी करेंगे हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ : प्राण प्रतिष्ठा का होगा सजीव प्रसारण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नागेंद्र प्रताप ने संभाला कार्यभार: शासन की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाना प्रमुखता

City News Uttar Pradesh

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को मारी गोली : कार सवार दो लोगों ने चार राउंड की फायर‍िंग, आजाद की आई पहली प्रतिक्रिया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़