- विनोद मिश्रा
बांदा। पूर्व विधायक सहित पांच के विरुद्घ कल देर शाम मौत के एक मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। काफी जद्दोजहद के बाद देर रात पोस्टमार्टम हुआ। दरसल बालू खदान में कर्मचारी की संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला तूल पकड़ गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया। परिजनों की पैरवी में मौजूदा विधायक भी पहुंच गए।इससे मामले ऩे विवाद को और रगं दे दिया।आखिरकार मृतक की पत्नी की तहरीर पर शहर कोतवाली में देर शाम पूर्व विधायक दलजीत सिंह और उनके भांजे सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। देर रात डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
अब पुरे मामले को समझिए ।देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित पथरी गांव की बालू खदान में जसपुरा ब्लाक के अमारा गांव निवासी शिवकांत सिंह का पुत्र संतोष सिंह काम करता था। मंगलवार की रात वहां उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। खदान वाले उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। उधर, मर्च्यूरी हाउस में मृतक की पत्नी और परिजन पहुंच गए और आरोप लगाया कि शिवकांत की हत्या की गई है। पत्नी माया ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 24 नवंबर को रात करीब 10 बजे खदान से सूचना आई कि शिवकांत की हालत ठीक नहीं है अस्पताल में है।
वह अपने देवर के साथ अस्पताल पहुंची तो वहां जितेंद्र सिंह चंदेल पूर्व विधायक दलजीत सिंह का भांजा निवासी कानपुर और आलोक सिंह पुत्र दलपत सिंह बांदातथा मुन्नू सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी छेहरांव वहां थे। उसे देखते ही भाग गए।
कहा कि खदान संचालक देवेंद्र सिंह जानकीपुरम, लखनऊ की साजिश से उसके पति की हत्या कराई गई है। तीन माह से वेतन नहीं दिया था। मच्र्युरी हाउस में क्षेत्रीय भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति भी पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे।
विधायक ने मृतक की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। रिपोर्ट दर्ज न होने तक शव पोस्टमार्टम के लिए न भेजने पर परिजन अड़े रहे। आखिरकार शाम 6 बजे के बाद देहात कोतवाली में जितेंद्र सिंह चंदेल, आलोक सिंह, मुन्नू सिंह, दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह व अन्य के विरुद्ध 302 व 120बी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी के बाद शव का देर रात पोस्टमार्टम कराया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
