31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- रिटायर्ड फौजी की बंदूक से भतीजी ने खुद को गोली मारकर दी जान

 

कानपुर- घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरनगर पूर्वी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने घर में ताऊ की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली के छर्रे छाती भेदते हुए दीवार और छत पर जा धंसे। घटना की जानकारी पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो काेई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस खुदकशी का कारण पता लगाने में जुटी है।पतारा क्षेत्र के गांव बखरिया निवासी धर्मेंद्र सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। बीते कई वर्ष से वह जवाहरनगर में रहते हैं। छोटे भाई नरेंद्र पुत्री दीक्षा उनके साथ रहकर पढ़ाई करती थी। शनिवार को उसने ताऊ की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से छाती में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर ताई ने धर्मेंद्र, नरेंद्र व अन्य स्वजन को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच की।

फोरेंसिक टीम की जांच में सामने आया है कि दीक्षा ने कमरे में पड़े बेड पर बैठकर पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाया था। कमरे की दीवार और छत पर छर्रे लगने के निशान मिले हैं। कस्बा चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा विधायक प्रकाश का ‘इश्क’ बना सियासी चर्चा: गूंज रहा है ‘तुम पे कुर्बां मेरी जान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी मंदिरों मां चंद्रघंटा की हुई पूजा

दर्दनाक हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

हत्या या आत्महत्या: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

यूपी: 800 बंद सिनेमाघरों को फिर से मिलेगा नया जीवन, 38 जिलों में नहीं है एक भी सिंगल स्क्रीन थिएटर

City News Uttar Pradesh

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़