City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दल जीत नें कहा : शौचालय में ताला बंद : प्रशासन कराये जांच ?
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा : शौचालय में ताला बंद : प्रशासन कराये जांच ?

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दुखनीय व्यवस्था से सामुदायिक शौचालय का ताला नहीं खुल रहा। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें हैरानी जताई है। वह आश्चर्य में है। करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत से गांव में सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है, लेकिन इसमें दो वर्ष से अभी तक ताला नहीं खुला।

पूर्व विधायक दल जीत नें कहा : शौचालय में ताला बंद : प्रशासन कराये जांच ?
Former MLA Daljit said: Lock in the toilet closed: Administration should investigate?

जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर में इसका वर्चुअल शुभारंभ किया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसमें अभी काम अधूरा है। बाहर से रंगरोगन करा दिया गया है। मानदेय और व्यवस्थाओं के नाम पर हर माह दस से 12 हजार रुपये कागजों में खर्च हो रहे हैं। लोग खुले में शौच जा रहे हैं। तिदवारी ब्लाक के मिरगहनी गांव में दो वर्ष पहले शासन से सार्वजनिक शौचालय बनने के लिए करीब साढ़े चार लाख रुपये दिए गए थे। ग्राम पंचायत ने शौचालय को बनाकर तो खड़ा कर दिया, पर इसमें अभी भी काफी काम अधूरा है।

पूर्व विधायक दल जीत नें कहा : शौचालय में ताला बंद : प्रशासन कराये जांच ?
Former MLA Daljit said: Lock in the toilet closed: Administration should investigate?

बिडंबना यह है कि निर्माण पूरा न होने की स्थिति में भी एक महिला कर्मी को इसके संचालन व रख रखाव के लिए तैनात कर दिया गया। उसके खाते में उनका मानदेय भी दिया जा रहा है। हकीकत यह है कि सामुदायिक शौचालय का आज तक ताला ही नहीं खुला। शौचालय के बाहर अपने मवेशी बध रहे हैं। पूर्व विधायक नें जिलाधिकारी से इस मामले में जांच कराये जानें का आग्रह किया है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित, राजस्थान समेत अन्य प्रांतों में तलाश जारी ​…

रामनवमी को तिंदवारी रामामय से होगी “आनंद” : रणनीति को मिला अंतिम रूप

विधायक विशंभर ‘संकट’ में बने ‘संबल’: निभाया जनप्रतिनिधि धर्म,पीड़ित परिवार का थामा हाथ

City News Uttar Pradesh Desk

Banda-दबंग भूमाफियाओं ने तहसील परिसर में मारपीट कर मचाया हंगामा , पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर 

डीएम आनंद के लिये चिंतनीय खबर : मलेरिया विभाग का नरकवास ! …

सीएम योगी की अपराधियों को बड़ी चेतावनी: बोले- व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का होगा राम नाम सत्य

ब्रेकिंग न्यूज़