- विनोद मिश्रा
बांदा। संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर वृद्ध ने खुदकुशी कर ली। स्वजन ने बताया कि बीमारी से आजिज होकर व आर्थिक स्थिति ठीक न होने से आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम खंहौरा के मजरा नई दुनिया डेरा निवासी 75 वर्षीय किसान गरीबा रैदास का शव बुधवार सुबह स्वजन को घर से तीन किलोमीटर दूर नई सड़क व उमरहा पुरवा रेलवे क्रासिंग के बीच पटरी के किनारे बरामद हुआ। घटना को लेकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल देखा।

पुत्र चुन्नू ने बताया कि उनके पास कुल 10 बिस्वा जमीन है। इसके अलावा पांच बीघा जमीन दूसरों की लेकर बटाई व मजदूरी करते हैं। जिससे परिवार का किसी तरह भरण-पोषण होता है। दस वर्ष से पिता को लकवा व पेट की बीमारी के साथ कम दिखाई व सुनाई देता था। जिसमें उनका उपचार चल रहा था। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है। मंगलवार देररात वह स्वजन से बिना बताए निकल गए थे। जहां उन्होंने यह कदम उठाया है। पैर कटने के साथ गला आधे से ज्यादा कटा मिला है। सुबह जब वह घर में नहीं मिले तो उन्होंने पिता को खोजना शुरू किया था। किस ट्रेन से घटना हुई है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं हो पाई है। उनके पांच पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी कुन्नी समेत अन्य स्वजन बेहाल हैं। पुलिस ने बताया कि वृद्धावस्था के चलते हादसा भी हो सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
