24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चुराते थे लोहा, सात लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान
उत्तर प्रदेश

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चुराते थे लोहा, सात लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एसपी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन के तहत थाना बिसंडा पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कि गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त काफी समय से निर्माणाधीन बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से लोहे की प्लेटों तथा अन्य सामानों को चोरी करते थे।

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चुराते थे लोहा, सात लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान
Inter-state thieves gang busted: Used to steal iron from Bundelkhand Expressway, police caught seven robbers and got goods worth lakhs

पुलिस ने गिरोह के 07 सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही 03 बाल अपचारी भी अभिरक्षा में लिए गए । पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने आपस में काम बांट रखा था। जिसमें कोई मीडियेटर, कोई कबाड़ी, कोई ट्रांसपोर्टेशन तो कोई बेचने का काम करता था। जिसमें लगभग 10 लाख कीमत की 140 लोहे की प्लेटें बरामद की हैं। इसके अलावा चोरी करते में प्रयुक्त ट्रक व मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चुराते थे लोहा, सात लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान
Inter-state thieves gang busted: Used to steal iron from Bundelkhand Expressway, police caught seven robbers and got goods worth lakhs

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पूरे जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अभ्यस्त अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन के तहत अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी बबेरु सत्यप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में आज थाना बिसंडा पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफास किया गया ।

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चुराते थे लोहा, सात लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान
Inter-state thieves gang busted: Used to steal iron from Bundelkhand Expressway, police caught seven robbers and got goods worth lakhs

गौरतलब हो कि यह गिरोह काफी समय से बांदा और आसपास के जनपदों में सक्रिय था । जनपद बांदा में यह गिरोह काफी समय से निर्माणाधीन बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से शटरिंग में प्रयुक्त लोहे की प्लेटों तथा अन्य सामानों की चोरी कर रहा था । जिस संबंध में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा चोरों की तलाश हेतु प्रयास किए जा रहे थे ।

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चुराते थे लोहा, सात लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान
Inter-state thieves gang busted: Used to steal iron from Bundelkhand Expressway, police caught seven robbers and got goods worth lakhs

इस गिरोह में कई नाबालिग लड़के भी शामिल है । इस गिरोह के सदस्यों का आपस में काम बंटा हुआ था । कुछ सदस्य सामान उठाते थे तो कुछ मीडियेटर, कबाड़ी, ट्रांसपोटेशन का कार्य करते थे । आज गिरोह का भंडाफोड़ करते गिरोह के 07 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया साथ ही 03 बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया है ।

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चुराते थे लोहा, सात लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान
Inter-state thieves gang busted: Used to steal iron from Bundelkhand Expressway, police caught seven robbers and got goods worth lakhs

– लोहे की राड सहित मोटर साईकिल व ट्रक भी हुआ बरामद

अभियुक्तों के पास साथ एक्सप्रेस वे से चोरी की गई लोहे की प्लेटें तथा चोरी करने में प्रयुक्त ट्रक बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल नामदेव पुत्र अवधेश नि0 केदवई थाना कबरई जनपद महोबा, शिवम पुत्र सभाजीत निवासी गायत्री नगर बांदा,राजेश गुप्ता पुत्र रामू निवासी केदवई थाना कबरई महोबा,रामकिशोर गुप्ता पुत्र रतन गुप्ता निवासी गायत्री नगर ,आशिक अहमद पुत्र मिराजुद्दीन नरैच थाना मौदहा हमीरपुर, उमाकांत पटेल पुत्र राममिलन निवासी बड़ागांव बिसंडा व दीपक प्रजापति पुत्र राजू प्रजापति निवासी ददरिया थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा शामिल बताये गये हैं। जिसमे तीन बाल अपचारी भी हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला: दंगाइयों का करते है महिमामंडन और आतंकियों के मुकदमे वापस

शिक्षा को लगा शिक्षक का ‘ग्रहण’: नगर के स्कूलों में ‘ज्ञान मरण’, बच्चों का भविष्य अंधकार में

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी नें किया मंडल कारागार का निरीक्षण : सीसी टीवी कैमरे मिले खराब ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा : शहादत दिवस मनाने को भेजी गई फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना से पहले हुई जब्त, आरोपित को भेजा गया जेल …

City News Uttar Pradesh

बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विजेता किये गये सम्मानित

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘चूल्हा-अंगीठी’ पुनः बननें लगे सहारा: रसोई गैस हुई दुर्लभ !

ब्रेकिंग न्यूज़