28 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
Weather Forecast : तापमान में तेजी से हो रहा इजाफा, पारा 40 डिग्री के करीब, अप्रैल में होगी जून जैसी दोपहर
उत्तर प्रदेश

Weather Forecast : तापमान में तेजी से हो रहा इजाफा, पारा 40 डिग्री के करीब, अप्रैल में होगी जून जैसी दोपहर

 

कानपुर। उत्तर पश्चिमी हवा के साथ राजस्थान से आ रही दक्षिण पश्चिमी गर्म हवा ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है और पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सोमवार दोपहर पारा तीन डिग्री तक उछला और तापमान 38.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि तड़के हवा की रफ्तार तेज होने से सूरज की तपिश का अहसास कम रहा, लेकिन मौसम विज्ञानियों ने अब गर्मी बढऩे के आसार जताए हैं। अप्रैल में पारा 40 डिग्री पार करने और जून जैसी दोपहर होने के आसार बन रहे हैं।

Weather Forecast : तापमान में तेजी से हो रहा इजाफा, पारा 40 डिग्री के करीब, अप्रैल में होगी जून जैसी दोपहर
Weather Forecast: Rapid increase in temperature, mercury close to 40 degrees, in April there will be a June-like afternoon

सीएसए के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि राजस्थान से गर्म हवा का भी गंगा के मैदानी इलाकों में आना शुरू हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की दिशा बदलने के कारण दो दिन बाद तापमान में और वृद्धि हो सकती है। अप्रैल की शुरुआत में ही अधिकतम पारा 40 डिग्री से ऊपर हो सकता है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की ऐतिहासिक उपलब्धि: रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, अब जुड़ेंगे 3 बड़े धार्मिक केंद्र

City News Uttar Pradesh Desk

अटल पार्क योजना बन गई अटक कर त्रिशंकु : 8 गांवों में ही मिल पाई भूमि !

निकम्मेपन की हद : बजट के लिए रोने वालों ने लौटाए सवा अरब

सड़क हादसा: बेकाबू टेंपो की टक्कर से एक की मौत, चार लोग घायल

यूपी: भाजपा में होगा बड़ा बदलाव ! राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले भूपेंद्र चौधरी, पार्टी के खेमे से आई बड़ी जानकारी

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग की ‘धांधली’ से फटी नहर: मरम्मत के नाम पर ‘करोड़ों’ खेल, किसान बर्बाद !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़