- विनोद मिश्रा
बांदा। तिंदवारी विधान सभा की चुनावी महाभारत में बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह बछेऊरा का कमाल एवं धमाल “जयराम” और “जय सीता राम” की आत्मीय बुलंद आवाज में है !

यह जनाधार वाला वातावरण जनता-जनार्दन में जिस तेजी से अभी से बढ़ता सा दिख रहा हैं, उससे विपक्षी दलों के प्रत्याशियों की पेशानी में बल से पड़ गये हैं ! भाजपा में घोर निराशा के माहौल का क्या यही मुख्य कारण है ? दूसरी ओर ब्राह्मण मतदाता भी तेजी से कट रहा हैं।

भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद द्वारा इसी जनवरी माह में दुर्भावना वश ब्रह्मणों को रंगदारी मांगने के झूठे मुकदमे में फ़साने की “एफआईआर” की कापियां “ब्राह्मण बाहुल्य” इलाकों में बटी हैं। यह ब्रह्माण समुदाय के दिलों में भाजपा प्रत्याशी के प्रति “ज्वालामुखी” बन रही हैं !

इलाके में चुनावी माहौल जानने के लिए इस क्षेत्र के दुरेडी, करछा, महोखर,खपटिहा,अतरहट, सादी मदनपुर आदि गावों में घूमने पर फिलहाल तो यही समझ में आ रहा हैं की मुख्य मुकाबला बसपा एवं सपा के बीच हैं।

एक बात और चौंकाने वाली है की इस विधान सभा क्षेत्र के मुस्लिम मतदाताओ का रुझान सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति से छटका हुआ है। मुस्लिम इलाकों में उनके घेराव और वापस जाओ के वीडियो भी वायरल हुये हैं।

बड़े पैमाने पर मुस्लिम मतदाताओ का मानना हैं की सपा-भाजपा को हराने में बसपा प्रत्याशी जयराम का ही जयकारा हैं, इसलिए मुस्लिम वोटों का रुझान बसपा में “रमता” सा महसूस हो रहा हैं। कयास के रूप में एक खास स्थिति यह भी उभरती दिख रही है। आज की तारीख में भाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश है ? फिल हाल तो जयराम, जय सीता राम का “आकर्षण” जन मानस का “दर्पण” बना हैं ?
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
