27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
करोड़ों की धनराशि डंप, बिजली विभाग नहीं करा रहा काम
उत्तर प्रदेश

गंदगी फैलाने पर हो रही है चालान की कार्रवाई, आयुक्त ने भ्रमण कर परखे सफाई व्यवस्था के हालात

विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह सफाई व्यवस्था का लगातार जायजा ले रहे हैं। गुरुवार को आयुक्त ने शहर का भ्रमण किया और सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि गंदगी न फैलाएं और कचरे को डंप करते हुए नगर पालिका की गाड़ी आने पर कचरे को पलटें। गंदगी फैलाए जाने पर 11 लोगों का चालान किया गया।

गंदगी फैलाने पर हो रही है चालान की कार्रवाई, आयुक्त ने भ्रमण कर परखे सफाई व्यवस्था के हालात
Challan action is being taken for spreading dirt, the commissioner visited and examined the situation of cleanliness

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह ने नगर में भ्रमण करके देखा कि अधिकांश लोग जागरूक होकर के साफ-सफाई अभियान में सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने कूड़ादान रखा हुआ है और वे कूड़े को उसी में डालते है। अपनी दुकान, घर के सामने या सड़क तथा नाली-नालों में कोई कूड़ा नहीं फेंक रहे है इससे शहर 24 घंटे साफ सुथरा दिखाई दे रहा है। ऐसे सभी शहर वासियों को बधाई एवं आभार जो शहर को साफ सुथरा स्वच्छ रखने में सहयोग कर रहे हैं और अपने घर व दुकान में कूड़ेदान रखे हुए हैं और दिनभर का कूड़ा पैदा हो रहा है उसको उस डिब्बे में सुरक्षित रखते है और नगरपालिका की गाड़ी आने पर उसमे पलट देते हैं।

आयुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जो लोग कूड़ा फैला रहे हैं कृपया कूड़ा सड़क, नाला नाली में न फेंके। अपने घर व दुकानों में कूड़ादान रखें और जो भी कूड़ा पैदा हो उसे कूड़ेदान में ही डालें। जिससे कूड़ा इधर-उधर नहीं फैलेगा। जब भी कूड़ा गाड़ी आए तो उसे गाड़ी में पलट दें। अगर 24 घंटे में नगर पालिका से गाड़ी न आए तो वहां के कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दें। वहां से तत्काल गाड़ी आएगी और कूड़ा ले जाएगी। इस प्रकार हमारे एक छोटे से प्रयास से शहर 24 घंटे साफ व स्वच्छ नजर आएगा। साथ ही अपने शहर पर गर्व कर सकते हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा बन गया नकली सीमेंट के कारोबार का प्रमुख केंद्र ! ब्रांडेड बोरियों में होती है पैकिंग

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : सीएम योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

Banda- अपराध : फर्जी रेलवे टिकट कारोबार, गुजरात से जुड़े तार

City News Uttar Pradesh

नहीं मिले भिखारी एवं स्ट्रीट चिल्ड्रेन : औपचारिकता में निपटा खोजों अभियान

मंत्री रामकेश का ’24 घंटे का अल्टीमेटम’: जनता की एक भी शिकायत बाकी रही तो खैर नहीं

City News Uttar Pradesh Desk

शराबी पिता की दरिंदगी: दुधमुंही बेटी की गला घोंटकर निर्मम हत्या, पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़