उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जलवा कायम है, लेकिन बीच-बीच में उनके खिलाफ सियासी शिगूफे सामने आते रहते हैं कि बीजेपी के ही कुछ बड़े नेता उनकी कुर्सी हिलाने में लगे हैं। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने रविवार को एक ट्वीट कर बीजेपी के अंदर उबल रहे उसी कुलबुलाहट को तेज करने की कोशिश है। सपा के मीडिया सेल ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक बार फिर दावा किया है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मिलकर योगी की कुर्सी को हिलाने में जुटे हैं। अपने दावों को मजबूत करने के लिए सपा ने केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का एक साथ आह्लादित फोटो भी ट्वीटर पर सभी से साझा किया है।

– सपा मीडिया सेल के ताजा ट्वीट में क्या है ?
समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने मीडिया सेल के ट्वीटर हैंडल पर केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का फोटो सभी से साझा किया। इसमें सपा के मीडिया सेल ने दावा किया कि दोनों डिप्टी सीएम, सीएम योगी की कुर्सी उखाड़ फेंकने की कोशिश में लगे हैं।

– पहले जानिए अखिलेश यादव ने क्या कहा ?
इससे पहले नौ सितंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक न्यूज चैनल को साक्षात्कार देते हुए यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा एक सवाल के जवाब में कहा था कि “केशव प्रसाद मौर्य बहुत कमजोर आदमी हैं। उन्होंने सपना तो देखा था मुख्यमंत्री बनने का. आज भी ले आएं 100 विधायक. अरे बिहार से उदाहरण लें न वो. जो बिहार में हुआ वो यूपी में क्यों नहीं करते हैं ?” अगर उनमें हिम्मत हैं और उनके साथ अगर विधायक हैं। एक बार तो वो बता रहे थे कि उनके पास 100 से ज्यादा विधायक हैं। आज भी विधायक ले आएं समाजवादी पार्टी उनका समर्थन करने के लिए तैयार है।
– जनता का इरादा तो कुछ और ही था
सपा के इस ट्वीट पर श्याम नारायण नामक एक ट्वीटर यूजर ने अखिलेश यादव के साथ वाला स्वामी प्रसाद मौर्य और ओपी राजभर का अलग-अलग फोटो साझा करते हुए तंज कसा है कि दोनों भाजपा से भगाए गए थे। ये लालची लोग इस मकसद से सपा में आए थे की सरकार आएगी तो लूटेंगे खायेंगे ! लेकिन जनता का इरादा अलग ही था। उठा के धड़ाम से ऐसी पटकी कि अखिलेश यादव और स्वामी मौर्या तो अपनी सीट पर सिमट गया! राजभर तो अब पानी पी पी के कोस रहा है!मीडिया सेल वाले कह रहे हैं, भाई तू रहने दे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
