24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
खाकी लगातार गांवों का कर रही भ्रमण, ग्रामीणों का भय कर रही दूर
उत्तर प्रदेश

खाकी लगातार गांवों का कर रही भ्रमण, ग्रामीणों का भय कर रही दूर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारी लगातार गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को निडर होकर रहने और मतदान करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही अपराधियों व अराजकतत्वों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि चुनाव में अगर गड़बड़ी की गई तो बख्शा नहीं जाएगा।

खाकी लगातार गांवों का कर रही भ्रमण, ग्रामीणों का भय कर रही दूर
Khaki is constantly visiting the villages, away from the fear of the villagers

सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विजयानंद तथा क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम के द्वारा सर्किल के थाना मरका व कमासिन थानाध्यक्षों सहित पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण किया जा रहा है। क्षेत्र के मरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भभुवा, पिंडारन, औगासी, समगरा, मरका, मऊ, पन्नाह और कमासिन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रानीपुर, रांछा, जामू, छिलोलर, लोहरा, ओझानगर आदि अति संवेदनशील ग्रामों में पुलिस फज्ञेर्स ने फ्लैग मार्च किया।भ्रमण के दौरान दौरान अधिकारियों ने गांव व कस्बे के हिस्ट्रीशीटर, टाॅपटेन अपराधी, अराजक तत्वों, गुण्डा माफिया तथा वोट न डालने का दबाव बनाने वाले दबंग व्यक्तियों के घरों पर जाकर आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा। साथ ही किसी भी प्रकार के चुनाव में गड़बड़ी न करने के लिए चेतावनी व हिदायत दी गई।

गरीब व कमजोर व्यक्तियों के घर जाकर निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सीओ सियाराम ने यह भी कहा कि यदि कोई मतदान करने के लिए डराता धमकाता है तथा आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को दें। सूचना मिलने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष मरका राकेश कुमार सरोज, कमासिन सुभाष चैरसिया, उपनिरीक्षक विजय कुमार कुशवाहा, केशवचंद्र द्विवेदी, ईश्वरचंद्र चैहान, काजीटोला चैकी इंचार्ज ननकू लाल सोनकर सहित अर्द्धसैनिक बल के साथ ही पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में काफी संख्या में लोगों की मिट गईं हाथ की रेखाएं, मोबाइल से मिल रहा अन्न

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने दागे कई सवाल, पूछा- दबंगई के बल पर कितने सरकारी ठेके लिए, जवाब में- इधर-उधर देखता रहा मुख्तार

City News Uttar Pradesh

वृक्ष धरा के भूषण, करते दूर प्रदूषण : जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह

अमन हत्याकांड: अनशनस्थल पर पहुंची हमीरपुर पुलिस, दो दिन की मांगी मोहलत

City News Uttar Pradesh

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़