31.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
मौसम खुला पर मंडल के सरकारी केंद्रों में धान खरीद धत्त तेरे की !
उत्तर प्रदेश

मौसम खुला पर मंडल के सरकारी केंद्रों में धान खरीद धत्त तेरे की !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मौसम खुला पर धान खरीद केन्दों में धान की खरीद नहीं खुल पा रही। दो दिनों से मौसम तो साफ हो गया है, पर खरीद अभी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही। विपणन शाखा के 20 केंद्रों को छोड़ दिया जाए तो कहीं धान खरीद बिल्कुल बंद है या फिर केंद्रों में लापरवाही है। किसान मंडियों में सर्दी भरे मौसम में पड़ा है। सुनने वाला कोई नहीं है। एक लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। अभी तीन माह में 49,294 एमटी ही खरीद हो सकी है।

मौसम खुला पर मंडल के सरकारी केंद्रों में धान खरीद धत्त तेरे की !
The weather is open but the paddy purchase in the government centers of the Mandal is ready !

मंडल में बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर जिले में करीब 78 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। विपणन शाखा ने अब तक सबसे ज्यादा बांदा में 15281 एमटी, चित्रकूट में 2540 व हमीरपुर में 1529 मीट्रिक टन धान खरीदा है। पीसीएफ के 11 केंद्रों में 8652 मीट्रिक टन, यूपीएसएस के छह सेंटरों में 2871 मीट्रिक टन व नैफेड के सात केंद्रों में 8073 मीट्रिक टन धान खरीदा है। जबकि भारतीय खाद्य निगम ने का मंडी समिति में एक सेंटर संचालित है। इसमें अब तक 635 मीट्रिक धान खरीदा है। समितियों के 17 केंद्रों में खरीद की प्रगति शून्य है। इनमें अब तक करीब 2300 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

मौसम खुला पर मंडल के सरकारी केंद्रों में धान खरीद धत्त तेरे की !
The weather is open but the paddy purchase in the government centers of the Mandal is ready !

पहले सहकारिता विभाग की हड़ताल ने धान खरीद में बाधा पैदा की। इसके बाद छह से 11 जनवरी तक हुई बारिश ने खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। अब दो दिनों से मौसम खुल रहा है और धूप भी निकल रही है। इसके बावजूद विपणन विभाग के केंद्रों को छोड़कर कहीं खरीद में तेजी नहीं दिख रही है। मंडी समिति बांदा में करीब 100 ट्रैक्टर ट्रालियां धान से लदी खड़ी हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट : सोते समय सिर कूचकर की हत्या

City News Uttar Pradesh

महाशिवरात्रि: शिव बाबा पर “चका- चक” चढ़ा भांग का तरंग, भक्त बोले “बम-बम”

City News Uttar Pradesh

डैमेज कंट्रोल या मास्टरस्ट्रोक ? सपा ने चुनाव के बीच बदला प्रदेश अध्यक्ष : श्याम लाल पाल पर जताया भरोसा

चित्रकूट : 18 साल पुराने मामले में पांच पुलिस कर्मियों को कैद की सजा, कोर्ट ने दिया फैसला ..

Banda : यूपी का डान मुख्तार जेल के चक्रव्यूह में बना पिंजड़े का पंछी ! …

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: 24 साल की उम्र में ज्योत्सना बनी थीं सिविल जज, अब चार साल बाद मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़