City News Uttar Pradesh
खाद न मिलने पर किसानों का पारा हुआ हाई, हाइवे पर आकर लगाया जाम, पुलिस के समझाने पर माने
उत्तर प्रदेश

खाद न मिलने पर किसानों का पारा हुआ हाई, हाइवे पर आकर लगाया जाम, पुलिस के समझाने पर माने किसान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। क्षेत्र में यूरिया खाद का संकट फिर गहराता जा रहा है। खेतों में खड़ी फसल को खाद के अभाव में बर्बाद होते देख किसानों ने उग्र रूप धारण करना शुरू कर दिया है। जिसकी एक बानगी शनिवार को उस समय देखने को मिली जब अतर्रा के क्रय-विक्रय सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने को खड़े सैकड़ों महिला-पुरूष किसानों ने समिति के सामने नेशनल हाईवे में जाम लगा दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों का लंबी लाइन से जाम की स्थिति बन गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।

खाद न मिलने पर किसानों का पारा हुआ हाई, हाइवे पर आकर लगाया जाम, पुलिस के समझाने पर माने किसान
Due to non-availability of fertilizers, the mercury of the farmers became high, jam was imposed on the highway, on the persuasion of the police.

बारिश के बाद रबी फसलों को यूरिया की बेहद आवश्यकता है,लेकिन किसान को खेतों में डालने के लिए यूरिया नहीं मिल रही है। थोड़ी-बहुत जो खाद केंद्रों में आती है। वह चंद घंटो में ही समाप्त हो जाती है। घंटो लाइन में खड़ा किसान नंबर आने के इंतजार में हाथ मलता ही रह जाता है। पिछले सप्ताह क्रय-विक्रय समिति अतर्रा में एक ट्रक यूरिया (440 बोरी) का वितरण हुआ था। जिसमें कुछ ही किसानों को मात्र एक-दो बोरी यूरिया मिल पाई थी। तब से नियमित प्रतिदिन चक्कर काट रहे किसानों का सब्र का बांध शनिवार की सुबह फूट पड़ा। एक सैकड़ा से अधिक महिला व पुरुष किसानों ने समिति के सामने झांसी-मीरजापुर नेशनल हाइवे में बैठकर जाम लगा दिया।

नेशनल हाइवे में जाम की स्थिति होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाइवे जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष हरीशरण सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और किसानों को हाइवे से हटाने का प्रयास किया। किसान यूरिया खाद के वितरण के बिना हटने को तैयार नहीं हुए। थानाध्यक्ष ने क्रय-विक्रय सहकारी समिति सचिव को मौके पर बुला दोपहर तक यूरिया वितरण का आश्वासन दिलाया। तब कहीं आधे घंटे बाद किसान जाम खोलने को तैयार हुए। इसके बाद जब दोपहर एक बजे तक इंतजार के बाद भी खाद नहीं पहुंची तो किसान दोबारा हाइवे पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच सचिव व थानाध्यक्ष ने ट्रक की लोकेशन लेकर बताया कि आप सभी आधार कार्ड आदि जमा कर दीजिए। आधा घंटे में ट्रक पहुंच रहा है। इसके बाद किसान केंद्र में फिर लाइन में लग गए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावन तीज पर “ओल्ड इस गोल्ड का हुआ दिल खुश नजारा” : फहरा सुंदरता का परचम

Banda : मजदूर की मौत, संदिग्ध परिस्थिति बनी रहस्य ! …

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दीवार लेखन को चढ़ाया परवान : लिखा नारा अबकी बार चार सौ पार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बनाएंगे नया पर्यटन स्थल : नवाब टैंक में बनेगा आधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएम योगी कल से दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर, पहले दिन जालौन, दूसरे दिन बांदा, महोबा चित्रकूट पहुंचेंगे….

बांदा में सपा के हालात : विधानसभा चुनाव में तीसरी पोजीशन के आसार ! ..

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़