- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा जिलाध्यक्ष राम केश निषाद जिले में भाजपा के लिए कहीं भस्मासुर साबित न हो जाये। संगठन के अंदर विधान सभा के चुनावी माहौल में यह चर्चा चिंगारी बनकर सुलगने लगी है जो अब धधकने की ओर बढ़ती जा रही है ! जिलाध्यक्ष को लोग भस्मासुर मानने लगे है !

राजनीतिक समीक्षकों की मानें तो भाजपा के दुर्दिन के संकेत तो तभी से मिलने लगे थे जब रामकेश निषाद को संगठन नें जिलाध्यक्ष पद से नवाजा ! फिर क्या ? कहावत यही चरितार्थ होने लगी “बंदर के हाथ पड़ गया उस्तरा” !

जिलाध्यक्ष की गतिविधियों पर पार्टी की मजबूती को क्षति पहुंचाने की चर्चाएं होने लगी। पार्टी हितैषी सूत्र बताते हैं की जिलाध्यक्ष की बदनामी की गंध तो जिला पंचायत सदस्य के टिकट निर्धारण में कथित धन वसूली के आरोपों से फैलने लगी, जो ब्लाक प्रमुख चुनाव तक पूरी तरह प्रदूषित हो गई! विधान सभा चुनाव में भी नामों को उपर पहुंचाने में भी आरोप हैं की धन मांग की “लार का टपकाव” शुरू हैं।

पार्टी से मिल रही इस सूचना को सच माने तो पूर्व विधायक दलजीत सिंह को पार्टी में शामिल कराने और टिकट की सिफारिश के लिये उनसे दो करोड़ रुपये की डीमांड की गई, लेकिन दलजीत इस भुगतान को तैयार नहीं हुए। यहीं से जिलाध्यक्ष नें भीष्म प्रतिज्ञा सी कर ली की दलजीत को अपने दल में शामिल नहीं होने दूंगा। खुद तिंदवारी से चुनाव लड़ने का हास्यास्पद प्रस्ताव भी भेज दिया !

यहां यह बताना “सामयिक” होगा की जिलाध्यक्ष रामकेश दो बार यहां डीडीसी का चुनाव लड़े और जमानत भी नहीं बचा पाये! अब निषाद वोटो के अपने पक्ष में होने का दावा कर “मुंगेरी लाल के सपने” से देख रहे हैं ! जबकि हकीकत यह हैं की तिंदवारी विधानसभा में निषादो पर एक छत्र राज किसी का है तो वह हैं तिंदवारी विधान सभा निवासी सपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्य सभा सदस्य बिसंभर निषाद। “निषाद” इनके इशारे पर चलता हैं।
एक बात पार्टी में यह भी चर्चा में हैं की जिलाध्यक्ष नें लगभग एक करोड़ की लागत का मकान खरीदा हैं ! यदि यह सही हैं तो इतना धन आया तो आया कहां से ! यह जांच और समझ का विषय तो है ही।

खैर भाजपा आला कमान को इस बात पर गंभीर होना पड़ेगा की पार्टी को जिले में भस्मासुर की स्थिति से कैसे बचाया जाये ! भले ही वर्तमान जिलाध्यक्ष के “परकतराने” पड़े ! इस सन्दर्भ में जिलाध्यक्ष से पक्ष जानना चाहा गया पर वह नहीं मिले।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
