28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : बाहुबली मुख्तार अंसारी से पत्नी और बेटे ने बांदा जेल में की मुलाकात
उत्तर प्रदेश

यूपी : बाहुबली मुख्तार अंसारी से पत्नी और बेटे ने बांदा जेल में की मुलाकात, बेटा उमर बोला- पिता के नसीब में संघर्ष है तो कर रहे हैं …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी से मंडल कारागार में रविवार को उसकी पत्नी अफशां और बेटे ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों से मुख्तार से उसकी स्वास्थ्य व सुरक्षा के बारे में हाल-चाल लिया। बाहर निकलते ही दोनों ने बताया कि मुख्तार के कान में काफी दर्द है और मवाद जैसा द्रव्य बाहर आ रहा है।

यूपी : बाहुबली मुख्तार अंसारी से पत्नी और बेटे ने बांदा जेल में की मुलाकात

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का कहना है कि उनके वालिद (पिता) के नसीब में संघर्ष लिखा है तो कर रहे हैं। पिछले 16 साल से उन पर किसी ने एक भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया। सरकार के इशारे पर फर्जी केस थोपे जा रहे हैं।  मुख्तार की पत्नी और बेटे ने जेल प्रशासन पर उपचार में हीलाहवाली का आरोप लगाया। बता दें कि मुलाकात के समय कारागार में पूरी तरह चौकसी रही है।

यूपी : बाहुबली मुख्तार अंसारी से पत्नी और बेटे ने बांदा जेल में की मुलाकात
पंजाब की रूप नगर जेल से मुख्तार अंसारी छह अप्रैल को मंडल कारागार में शिफ्ट किया गया था। तभी से वह यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंद है। रविवार को पत्नी आफशां व पुत्र उमर अंसारी जेल में करीब 11 बजे मुलाकात के लिए पहुंचे। जहां उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव देखने के बाद गेट में दो जगह तलाशी ली गई। बाद में अंदर मुलाकात स्थल में मुख्तार से दोनों को मिलाया गया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे व कुछ दूरी पर बंदी रक्षकों की निगरानी लगी रही। करीब सवा एक बजे बेटा व पत्नी जेल से बाहर निकले। इस बीच वह सुरक्षा व उपचार के संबंध में जेल के अधिकारियों से भी मिले। जहां उन्होंने अच्छ उपचार कराए जाने को कहा है।

मुख्तार के कान के दर्द के बारे में स्वजन का आरोप है कि जेल प्रशासन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखने की बात कहकर समय पर समय पर सही उपचार नहीं करा रहे हैं। जिससे उन्हें तकलीफ हो रही है। इस संबंध में जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया कि दो चिकित्सक जेल में तैनात हैं। जो आवश्यकता अनुसार बंदियों का उपचार करते हैं। यदि उन्हें लगता है कि काल कर दूसरे चिकित्सकों को बुलाने की जरुरत है तो जिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र लिखकर चिकित्सक आन काल बुलाए जाते हैं। मुलाकात का समय 30 मिनट निर्धारित है। तलाशी व जांच रिपोर्ट आदि देखने के बाद बंदियों को काल किया जाता है। जिसमें अन्य समय लगता है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रवासी मजदूर की बेटी ने की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें मंडल बैठक में भरी हुंकार : जनसेवा में समर्पण के साथ करें कार्य

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती का ‘प्रेरक संदेश’ : खेलों से पैदा होता है ‘आत्मविश्वास’

City News Uttar Pradesh

घोटाला: प्रधान-सचिवों द्वारा विकास योजनाओं का चीरहरण, डीएम ने दिये जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh

पराली जलाने पर रोक के लिये होगी सेटेलाइट से निगरानी : होगा जुर्माना

City News Uttar Pradesh

यूपी में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलेगा अभियान: योगी सरकार का सख्त आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़