- विनोद मिश्रा
बांदा। पीएम आवास निर्माण की गति “नौ दिन चले अढ़ाई कोस” जैसी हो गई है। डीएम अनुराग पटेल ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है। धीमी प्रगति पर सभी खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश देकर दो दिन के अंदर जवाब मांगा है।

इसी सन्दर्भ में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हुबलाल ने जारी आदेश में कहा है कि पीएम आवास योजना के तहत 13 सितंबर को जिले के 15,338 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त की धनराशि भेजी गई थी, लेकिन अभी तक महज 9248 आवास ही पूर्ण हो सके हैं। 6090 आवास अधूरे पड़े हैं।

हालत यह है की ब्लाक बबेरू में 1900 आवासों में 1305, बड़ोखर में 1574 में 953, बिसंडा में 2557 में 1526, जसपुरा में 778 में 295, कमासिन में 1791 में 1228, महुआ में 2520 में 1189, नरैनी में 2837 में 1938 और तिंदवारी में 1381 में 814 आवास पूरे हुए हैं।

सर्वाधिक आवास बिसंडा में 1031 व महुआ में 1331 आवास अधूरें हैं। इस पर सदर विधायक प्रकाश ने भी एतराज जताया था। एक माह पूर्व द्वितीय किस्त भी पात्रों को मिल चुकी, लेकिन शत-प्रतिशत आवास पूर्ण न होने पर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास को पत्र लिखा तो वहां से भी विभागीय कड़ाई की गई।

इसी माह के अंत तक शत-प्रतिशत आवासों को पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन के आदेश का हवाला देते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा गया हैं कि आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर दो दिन में कारण स्पष्ट करें और अक्तूबर के अंत तक सभी आवासों का निर्माण पूरा कर आनलाइन अपलोड करें। समय से पीएम आवासों का निर्माण पूरा न होने पर माना जाएगा कि कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
