23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
एसडीएम सुधीर जी तोडियें चुप्पी : पालिका में पीएम स्वनिधि योजना में अवैध वसूली !
उत्तर प्रदेश

एसडीएम सुधीर जी तोडियें चुप्पी : पालिका में पीएम स्वनिधि योजना में अवैध वसूली ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगरपालिका प्रभारी एस डीएम(आईएएस) सुधीर कुमार साहब नगर पालिका में बहुत भ्रष्टाचार है। गरीब नागरिकों का जमकर आर्थिक शोषण हो रहा है। आश्चर्य है की आप ज्ञान के दिव्यदृष्टि धारी हैं। खोलिये अपना “त्रिनेत्र” भस्म कर दीजिये ऐसे कर्मचारियों को जो गरीबों का खून चूस रहें हैं। सरकार की गरीब हितकारी नीतियों को भ्रष्टाचार की चासिनी में डुबोये हैं।


चलिये खबर की पृष्ठभूमि को अब खत्म कर उदाहरण स्वरूप मूल मुद्दे में आते हैं। मामला पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित हैं। इस योजना के तहत गरीबों को पटरी दुकानदारी के लिये दस हजार रुपये का लोन पालिका देती हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिये नगर पालिका में पंजीकरण कराना होता हैं। इसका कोई शुल्क शासन नहीं लेता।

एसडीएम सुधीर जी तोडियें चुप्पी : पालिका में पीएम स्वनिधि योजना में अवैध वसूली !
लेकिन बांदा नगर पालिका में उल्टी गंगा बह रही हैं। इस पटल का कार्य एक आउट सोर्सिंग में कार्यरत कर्मचारी देवांस पौडिया देखता हैं। आरोप है की हर जरूरतमंद जो योजना में लोन के लिये पंजीकरण कराने जाता है, उससे सुविधा शुल्क के रूप में चार सौ से लेकर पांच सौ तक वसूलता है। कहता है की टैक्स सुपरिंटेंडेंट को यह सुविधा शुल्क देंना पड़ता है। बेचारा गरीब मजबूरी में सुविधा शुल्क की व्यवस्था करता है नहीं तो बिना पंजीकरण किए संबंधित लिपिक दुर्व्यवहार कर भगा देता है।


बताते है की देवांंस पोडिया की आउट सोर्सिंग में नियुक्ति कंप्यूटर आपरेटर में हुई थी।उस दौरान अध्यक्ष मोहन साहू के पावर सीज नहीं हुये थे वह पावर हाउस की भूमिका में थे और देवांस पौडिया अध्यक्ष की “आंखो का तारा” था। फिर क्या उन्होने इस महत्वपूर्ण पटल का चार्ज उसे देकर उसकी दसों उंगलिया “घी से तर” कर दीं। परिणाम स्वरूप पीएम स्वनिधि योजना में पंजीकरण के नाम पर गरीबों का आर्थिक शोषण पराकाष्ठा लांघ गया है। ऐसे कथित भ्रष्टाचारी कर्म चारी को पटल से हटकर जांच होनी चाहिये।

एसडीएम सुधीर जी तोडियें चुप्पी : पालिका में पीएम स्वनिधि योजना में अवैध वसूली !
पालिका के प्रभारी कुशल प्रशासक सुधीर कुमार से उम्मीद भी है की वह इस मसले को संज्ञान में लेकर अवश्य कड़ी कार्यवाई करेंगे ! उनका त्रिनेत्र खुलेगाऔर गरीबों को न्याय तथा आरोपी भ्रष्टाचारी दंडित होंगे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिंचाई विभाग की सख्ती ‘फुस्स’: पंद्रह माह बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, क्यों ‘चुप’ है सिस्टम ?

Banda : चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से चार की मौत, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान …

City News Uttar Pradesh

दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात: बीच बाजार से युवक को कार सवारों ने किया अगवा

यूपी : अखिलेश का योगी पर हमला, बोले- ‘ठोक दो, ऐसी डोज दूंगा कि दर्द दूर हो जाएगा …

City News Uttar Pradesh

महिला आयोग की बैठक: “प्रभा याद आई बहुत याद आयीं” का नजारा

City News Uttar Pradesh

Banda : राजकीय मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्स मनीषा एवं पूजा के जज्बे को सलाम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़