24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
होशियार-खबर दार : पेट्रोल पंपों में मिल रहा पानी मिला तेल, अधिकारी क्यों हैं "फेल"
उत्तर प्रदेश

होशियार-खबर दार : पेट्रोल पंपों में मिल रहा पानी मिला तेल, अधिकारी क्यों हैं “फेल” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पानी भरे मिलावटी पेट्रोल की बिक्री की धूम मची हैं। रोजाना बवाल हो रहे हैं, जिम्मेदार अधिकारी खामोश हैं।जिला मुख्यालय पर अधिकांश पेट्रोल पंप पर मिलावट खोरी थम नहीं रही। केवटरा चौराहा के पास पेट्रोल पंप मिलावट के लिए बदनाम हैं। पिछले सालो कई बार प्रशानिक छापे में मिलावट पकड़ी गई। कार्यवाई हुई लेकिन पेट्रोल में पानी की मिलावट बदस्तूर जारी हैं।

होशियार-खबर दार : पेट्रोल पंपों में मिल रहा पानी मिला तेल, अधिकारी क्यों हैं "फेल"

इसी क्रम में अतर्रा पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों द्वारा पेट्रोल डलाने के बाद बाइक खड़ी हो जाने की जांच कराई गई। आरोप है कि पेट्रोल में पानी मिला पाया गया। आक्रोशित बाइक चालकों ने पेट्रोल पंप पहुंचकर हंगामा काटा। बाइक चालकों का आक्रोश देख पंप कर्मी इधर-उधर खिसक लिए।

होशियार-खबर दार : पेट्रोल पंपों में मिल रहा पानी मिला तेल, अधिकारी क्यों हैं "फेल"
शनिवार को नरैनी रोड निवासी आशीष चौरिहा ने बांदा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप में दो लीटर पेट्रोल डलाया। बांदा जाते समय खुरहंड के पास अचानक बाइक बंद हो गई। ई-रिक्शा की मदद से आशीष ने पेट्रोल पंप पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आशीष ने पंप में ही बाइक से पेट्रोल निकालकर उसकी जांच कराई। पेट्रोल में पानी मिक्स पाया गया।


इसी तरह अन्य बाइक चालक अंकित गौतम, आशु रैकवार, अभिषेक गौतम, अंबुज शुक्ला, सद्दाम हुसैन ने भी पेट्रोल में पानी मिक्स होने की बात कहकर वहां जमकर हंगामा काटा। सभी बाइक चालकों ने इस प्रकरण की शिकायत डीएम से करने की बात कही है। चार दिन पूर्व बदौसा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिक्स होने पर बाइक चालक की पंप कर्मी से नोकझोंक के बाद मारपीट तक की नौबत आ गई थी। बाद में यह मामला रफा-दफा हो गया था।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कमाल हो गया : बुंदेलखंड के रसगुल्ले नें बनाया रिकार्ड,एक रसगुल्ला पूरा खा लेना असंभव

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

City News Uttar Pradesh

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का अधिकारियों को सख्त निर्देश: नवरात्र महोत्सव में न हो लापरवाही

City News Uttar Pradesh

अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म: पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में युवक पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

गजब कहानी : एससी प्रमाण पत्र से डीडीसी बनी क्षत्रिय महिला ! …

देशभक्ति के रंग में रंगा शादी का माहौल : बांदा में विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा झंडा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़