28 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
दीन दयाल जयंती पर पीएम की सराहना, लिखकर भेजे गये पत्र
उत्तर प्रदेश

दीन दयाल जयंती पर पीएम की सराहना, लिखकर भेजे गये पत्र …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर तिंदवारी सेक्टर के बूथ नंबर 220 गांधीनगर तथा बूथ नंबर 221 हनुमान नगर में भाजपा बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों की संयुक्त बैठक हुई।सरकार की योजनाओ की सराहना कर पीएम को पत्र लिखे गये।

दीन दयाल जयंती पर पीएम की सराहना, लिखकर भेजे गये पत्र
सभासद भाजपा नेता देवीदीन कुशवाहा के आवास में आयोजित बैठक में सेक्टर प्रभारी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी द्वारा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्त हेतु राष्ट्र की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर समता युक्त समाज के निर्माण और नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति करने, पर्यावरण की रक्षा हेतु ज्यादा से ज्यादा वृक्षा रोपण करते हुए प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने के लिए समाज को जागरूक करने, स्वदेशी की भावना के विकास हेतु स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्रोत्साहित करने, समाज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के अभियान को बढ़ाने में यथासंभव सहयोग का संकल्प करवाया गया।

यहां दोनों बूथों से 25-25 से अधिक लोगों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से बधाई संदेश भेजे गए।

दीन दयाल जयंती पर पीएम की सराहना, लिखकर भेजे गये पत्र
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मोहम्मद साबिर, पूर्व नगर अध्यक्ष अतुल दीक्षित, बूथ अध्यक्ष गांधीनगर रोहित शुक्ला, हनुमान नगर बूथ अध्यक्ष शिवम द्विवेदी, अमित ,संजय, आशीष, रितिक, राम भवन, सर्वेश, कुंज बिहारी, रिशु, शुभम, रामदेव कुशवाहा, वीरेंद्र, दुर्गेश, सज्जन गिरी, आशीष, गोविंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिल दहला देने वाला ‘मौत का तांडव’ : देवर-भाभी की दर्दनाक मौत, दोहरी त्रासदी मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर के बाद लगी आग; चार लोग जिंदा जले, चार घायल

नवरात्र पर कांग्रेस का दबाव: मांस-मदिरा की दुकानों पर लगे ताले, सुरक्षा रहे चाक-चौबंद

City News Uttar Pradesh

बसपा नें जिले की दोनों पालिकाओं एवं सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष का भरा पर्चा

डीएम जे.रीभा का निरीक्षण: शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, अध्यापक पर कार्रवाई

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें जमाई धूनी: जन कल्याण के फूंके मंत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़