City News Uttar Pradesh
मिशन शक्ति : छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के सिखाए गुर
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति : छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के सिखाए गुर …

 

– महिला थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह ने छात्राओं को किया जागरूक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह ने छात्राओं को जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए। इसके साथ ही सरकार द्वारा जारी किए गए टोल-फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी।


मंगलवार को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा सिंह द्वारा थाना स्तर पर ग्रामीण आंचल तक महिलाओं तथा छात्राओं को जागरूक किए जाने के लिए भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूकता एवं स्वावलंबी बनाने हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला सुरक्षा योजनाओं के संबंध में जैसे- 1090, 181, 112, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति : छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के सिखाए गुर

साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि कभी भी कहीं भी आप व आपके आसपास कुछ गलत नजर आए या कोई आपसे हेल्प मांगे तो आप इन नंबरों का उपयोग आसानी से कर सकती हैं। इस मौके पर अरुणा श्रीवास्तव, निर्मला कुमारी, संतोष कुमारी, शिखा श्रीवास्तव, इंदू वर्मा, स्मिता द्विवेदी, सुधा, मोहनलाल आदि मौजूद रहे। संचालन की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने निभाई। विद्यालय के प्रबंधक विजय ओमर प्रधानाचार्या लक्षणा पांडेय ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए जागरूक किया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की ललकार: विधान सभा चुनाव में करेंगे तीन सौ पार !

City News Uttar Pradesh

सीडीओ अजय पांडे के ‘निरीक्षण’ से अफसरों के छूटे ‘पसीने’ : तालाब और गौशाला पर ‘कड़े’ निर्देश

City News Uttar Pradesh

पत्रकारिता दिवस : गिरते पत्रकार और गिरता स्तर चिंतनीय

City News Uttar Pradesh

गणित मेले में रामानुजन को किया याद, छात्रों ने दिखाया हुनर

City News Uttar Pradesh

पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास : दहेज के लिए चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया

City News Uttar Pradesh

अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध: नगदी सहित उड़ाई दारू, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़