28.5 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : सीआरपीएफ जवान के घर से नकदी व जेवरात ले गए चोर, तीन बक्सों का ताला तोड़ पार किया माल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अयोध्या में रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान के घर चोरों ने सोमवार की रात हाथ साफ कर दिया। कस्बा के मर्का रोड स्थित मकान में उसके मां-बाप रहते हैं। चोरों ने कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़ 30 हजार नकदी और हजारों के जेवरात पार कर दिए। सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को तहरीर दी गई।


मर्का रोड निवासी रामखिलावन श्रीवास अपनी पत्नी भूरी देवी के साथ आंगन में सो रहे थे। उनका बेटा संजय कुमार श्रीवास सीआरपीएफ में जवान है और अयोध्या में तैनात है। दंपती सुबह उठे तो एक कमरे को खुला देखा। अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। तीन बक्सों से तीस हजार नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए। रामखिलावन ने बताया कि वह अपनी छह बीघा खेती बटाई पर दिए हैं। वह दोनों अकेले ही यहां रहते हैं। रात में कब चोर घुसे, पता ही नहीं चला।


चना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बबेरू सीट पर बदलेगा ‘सियासी’ समीकरण ? भाजपा-अपना दल ‘गठबंधन’ चर्चा फिर से ‘गरमाई’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

“श्री” नहीं बन पाई “भाग्य श्री” : सरकारी कवायदें चारों खानें चित्त ! खुल गई लफ्फाजी ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ऐतिहासिक पहल: 46 करोड़ से बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का पहला ‘साइंस पार्क’

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आई दरारें, 7 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : मवेशी से टकराकर पलटी कार, रिटायर्ड मेजर की पत्नी समेत मौत, दो नाती व दामाद घायल

केशव तिवारी को मिला चौथा केदारनाथ अग्रवाल सम्मान

ब्रेकिंग न्यूज़