City News Uttar Pradesh
यूपी : 11 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर गांव वालों को दिखाया, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

यूपी : 11 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर गांव वालों को दिखाया, मुकदमा दर्ज …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

रायबरेली। 11 साल की बालिका के साथ डीह के दो युवकों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। एक युवक ने वीडियो गांव के लोगों को दिखाया तो बात पीड़िता के परिवारजनों को पता चली। बालिका की मां की तहरीर पर केस दर्ज करके एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।


वारदात करीब एक सप्ताह पहले हुई। बालिका घर पर अकेली थी। उसकी मां और भाई खेत गए हुए थे। बालिका की मनोदशा ठीक न होने के कारण परिवार के लोग उसे घर से बहुत कम बाहर जाने देते हैं। आरोप है कि दोपहर में डीह गांव का गुड्डू बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच गुड्डू का दोस्त राज भी वहां आ गया और वीडियो बनाने लगा। राज ने ही गांव के तीन-चार लोगों को वीडियो दिखाया। इन्हीं के जरिए शनिवार को बालिका के भाई को पूरी बात पता चली। परिवार के लोग गुड्डू के घर पहुंचे और उसके इस कृत्य के लिए खरी खोटी सुनाने लगे।


इस पर गुड्डू किसी तरह मौके से भाग निकला। इसके बाद पीड़ित परिवारीजनों ने प्रकरण की जानकारी थाने में दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर एसपी श्लोक कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और सीओ इंद्रपाल सिंह भी तहकीकात करने बालिका के घर पहुंच गए। परिवारजनों से प्रकरण में बारे में जानकारी ली। पीड़िता की मां ने कहा कि गुड्डू और राज ने उसकी बच्ची के साथ गलत काम किया। पहले भी कई बार उसकी बच्ची के साथ इन्हीं युवकों ने गलत काम किया, लेकिन मनोदशा ठीक न होने के कारण पीड़िता ये बात बता नहीं पाई। वीडियो देखने के बाद युवकों की घिनौनी करतूत सामने आ गई।


पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपित राज को पकड़ लिया गया है। गुड्डू की तलाश की जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दुर्घटना में बीडीसी प्रत्याशी के प्रवासी भाई समेत दो की मौत, एक रेफर …

Banda : महाबली कोरोना, जंगल के राजाओं से भी नहीं डरता कर रहा हत्या ! …

Banda – डीएम आनन्द द्वारा चुम्मा चुम्मा पर सख्ती : एसडीएम व सीओ देंगे रिपोर्ट, नहीं हो रहा अवैध खनन व ओवरलोडिंग।

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य विभाग की तबादला एक्सप्रेस : मंडल से 40 चिकित्सकों का गैर जनपदों में हुआ स्थानांतरण

Banda : बांदा डीएम की पहल:दुनिया में अपनी शान खो रहा है बांदा का शजर पत्थर फिर बनेगा मिसाल,जानिये इतिहास।

City News Uttar Pradesh

हत्या पर तीन दिन से नहीं उठा पर्दा : पुलिस की तीन जांच टीमों को नहीं लगा सुराग !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़