31.7 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद : अन्न महोत्सव से गरीबों को कराएंगे “आनंद ” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह पांच अगस्त को अन्न महोत्सव मनाकर गरीबों को खाद्यान बांट कर आनंदित करेंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत सभी उचित दर की दुकानों से लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण होगा। दुकानें फूल-गुब्बारों से सजेगी।


जिलाधिकारी कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाये इसके लिये तैयारियों की समीक्षा बैठक की। निर्देश दिये कि महोत्सव कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां सम्बन्धित अधिकारी समय से पूरी कर लें। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र की दुकानों पर सभी तैयारियों को समय से अंतिम रूप दें।लाभार्थियों को आमंत्रित भी किया जाये। आमंत्रित किये जाने वाले लाभार्थियों में ऐसे लाभार्थियों को वरीयता दें जिन्हें पहली बार योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त होना है।


जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को कहा कि ऐसे स्थान का चयन करें जहां बारिस के कारण कोई बाधा उत्पन्न न हो। कार्यक्रम स्थल पर 100 लाभार्थियों के बैठने हेतु कुर्सियों की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने की व्यवस्था हो। कोविड प्रोटोकाल का पालनभी जरूरी है। करते हुए खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।


खाद्य विभाग के अधिकारियों को से कहा कि उचित दर दुकानों पर झोलों में निर्धारित मात्रा में खाद्यान वितरित हेतु पूर्व से तैयार कर लिया जाये। प्रत्येक दुकान को गुब्बारों, फूल-मालाओं से सुसज्जित भी कराये। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नसीमुद्दीन बोलें: भगवान राम सारे विश्व के आदर्श हैं, सिर्फ किसी धर्म विशेष के नहीं

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें बदहाल बेसिक शिक्षा को यूट्यूब से निर्देशों को दी गति

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की बिजली समस्या पर डीएम से भेंट: मुख्य अभियंता भी रहे मौजूद

City News Uttar Pradesh

बाईपास में गूंजा सेवा संकल्प: पीएम के 25 साल के जनसेवा ‘सफर’ को किया नमन

City News Uttar Pradesh Desk

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ : योजनाओं से सब होंगे संतृप्त

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद का तिंदवारी में ‘धुआंधार दौरा’: सियासत हुई ‘गर्म’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़