27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा, मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही सातवीं की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सहमी किशोरी ने सुबह मां को घटना की जानकारी दी। पीडि़ता को लेकर मां थाने पहुंची और आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस का कहना है कि आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। रात में वह अपने बाबा के घर में सोने गई थी। वहां छत पर सोते समय पड़ोसी युवक संतन निषाद अपने घर की छत से कूदकर पहुंच गया। जबरिया छात्रा को दबोच लिया और गलत हरकत करने लगा। मुंह बंद कर नीचे ले जाने लगा तो छात्रा ने अस्मत पर हमला देख विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की। युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सुबह किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। मां ने थाने में आरोपित युवक के विरुद्ध तहरीर दी। मुंह बंद कर नीचे ले जाने लगा तो छात्रा ने अस्मत पर हमला देख विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की। युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सुबह किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। मां ने थाने में आरोपित युवक के विरुद्ध तहरीर दी।

थाना प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि आरोपित को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पीडि़ता का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके 164 के न्यायालय में बयान दर्ज होंगे। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति मंजूरी के साथ घोषित …

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी अनुराग बच्चों का भविष्य संवारने को बने अध्यापक, बच्चों को दो घंटे पढ़ाया पाठ …

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बांदा जेल में जलवा : बैरक में फ्रिज- कूलर और चिकन-बिरयानी, डिप्टी जेलर के संरक्षण में मिल रही थीं वीआईपी सुविधाएं

बांदा में 1725 परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा का आयोजन, बच्चों में उत्साह और कौतूहल

City News Uttar Pradesh

सड़क किनारे खड़ी थी महिला, स्कार्पियो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh

कोडीन सीरप का ‘पांच लोग’ खोलेंगे राज: नेटवर्क की ‘जड़’ में कौन है मास्टरमाइंड?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़