28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : डिवाइडर से कार टकराने पर एएसआइ की मौत और बेटा घायल, हरिद्वार से मध्य प्रदेश लौट रहे थे …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर पावर हाउस के बाद शनिवार की सुबह डिवाइडर से कार टकराने पर मध्य प्रदेश के एएसआइ की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। कार सवार युवक हरिद्वार से पिता का उपचार कराकर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा होने की बात कही जा रही है, वह सीट बेल्ट भी नहीं बांधे थे। घायल चालक व पुत्र काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मध्यप्रदेश के जिला शहडोल जयकालोनी निवासी 60 वर्षीय एएसआइ ह्दयनारायण अपने 36 वर्षीय पुत्र अश्वनी व 23 वर्षीय चालक सोनूदास एमपीबी कालोनी के साथ अपनी कार से हरिद्वार उपचार कराने गए थे। वहां से लौटते समय शनिवार सुबह शहर कोतवाली बांदा के मुहल्ला इंदिरा नगर के पावर हाउस के पास कार चला रहे पुत्र को अचानक झपकी लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर रोड के बीच में बने डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। घायल पुत्र ने डायल 112 को सूचना दिया।

इससे पुलिस ने सभी को एंबुलेंस 108 से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने पुत्र के पसली में व कार चालक के कमर में चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी। जबकि गंभीर रूप से घायल एएसआइ को उपचार के बाद कानपुर रेफर किया। पुत्र उन्हें कानपुर लेकर जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई।


घायल पुत्र ने बताया कि पिता शहडोल जिले के थाना गोहपारू में तैनात थे। लेकिन इधर एक वर्ष से वह पैरालाइसिस के शिकार होने से छुट्टी में चल रहे थे। हादसे के समय वह और बगल की सीट में बैठा चालक सीट बेल्ट बांधे थे। पिता बिना सीट बेल्ट लगाए पीछे की सीट में सो रहे थे। इससे अचानक हादसा होने पर उनका सिर ड्राइविंग सीट से टकराया है। कोतवाली निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हाड़ कपाउ ठंड : मेडिकल कालेज प्राचार्य कौशिक नें दी बचाव की सलाह

City News Uttar Pradesh

खंगार समाज ने ‘एकजुटता’ की लहर: महाराजा खेत सिंह जयंती बनेगी ‘ऐतिहासिक’ महोत्सव

City News Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन पर अब पांच रुपये में मिलेगा मिनरल वाटर, नए आरओ प्लांट लगाने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

हाथरस हादसा: भक्तों को छोड़कर आखिर कहां गए ‘भगवान’ ? क्यों है ‘भगवान’ का फोन स्विच ऑफ ? सवालों से घिरे ‘भोले बाबा’

विधायक ओम मणि द्वारा ‘कालिंजर’ को मिलेगी नई पहचान: दुर्ग बनेगा ‘पर्यटन हब’

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड को मिला नया ‘नेचर पैराडाइज’: 1.81 करोड़ से संवर रहा ‘तातुर माता धाम’ इको पार्क

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़