24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों ने मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा, युवा कांग्रेस अध्य्क्ष के नेतृत्व में पार्टी ने सौंपा ज्ञापन …

  • विनोद मिश्रा

 

बांदा। पेगासस जासूसी मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए।


युवा कांग्रेस अध्य्क्ष विनय सिंह शानू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल ने एकत्रित होकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। कांग्रेसियों ने मांग की है कि पेगासस जासूसी मामले में गृहमंत्री का इस्तीफा होना चाहिए और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दुबे लालू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद इदरीश, पूर्व विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी अध्यक्ष केशव पाल, द्वारिकेश यादव मंडेला, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई आकाश दीक्षित, पंकज सिंह हरिओम, जिलानी दुर्रानी, केपी सेन, संतोष द्विवेदी, अविरल पांडे, वसीम खान, सत्यम सोनी, हरी सिंह, बबलू, सतीश निगम, मोनू खान समेत तमाम पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की पदयात्रा नें किया माहौल तेज: व्यापारियों और उपभोक्ताओं में नई ऊर्जा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट की युवती पर युवक का मतातंरण कराने का आरोप, आरोपितों को गुरुग्राम से पकड़कर बांदा लाई पुलिस

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल के छह वेंटीलेटर गायब : सीएमएस इसकी करायेंगे खोज

City News Uttar Pradesh

विधानसभा उपचुनाव: मंत्री रामकेश का जनसम्पर्क अभियान, हर बूथ पर “कमल” को दे रहे पहचान

City News Uttar Pradesh

यूपी : इंसानियत हुई शर्मसार: पड़ोसी ने मासूम को उठाकर जमीन पर पटका, हालत गंभीर …

भाजपा नेता दलजीत बोले: समितियों में ‘सिम- सिम बंद’ हालात, चहेतों पर मेहरबान सिस्टम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़