24.3 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : पांच साल की बच्ची की तंत्रमंत्र के चक्कर में हत्या, मिला खून से लथपथ शव …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय के कोतवाली अन्तर्गत मोहल्ला चमरोडी़ में दिल दहला देने वाली लोमहर्षक घटना हुई। इससे दहशत भरी सनसनी फैल गई।


सोमवार देर रात तंत्रमंत्र के चक्कर में पड़ोसी युवक ने 5 वर्षीय बालिका की हत्या कर दी।पुलिस नें इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल कल देर रात तक बच्ची के घर न लौटने पर जब परिजनों ने खोजबीन शुरु की तो पड़ोसी युवक के घर के बाहर नाली में बेटी का खून से लथपथ शव देख कोहराम मच गया।


मोहल्ला वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी अभिनंदन ने भी मामले की जानकारी ली। अभी तक इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मां की तहरीर पर पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज किया था।


बांदा शहर निवासी चुन्न वर्मा की 10 दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसकी पांच वर्षीय बेटी आरती सोमवार दोपहर दो बजे अचानक लापता हो गई। मां माया वर्मा ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर कालू कुआं पुलिस चौकी और कोतवाली को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सभी घरों में बच्ची को खोजा पर वो कहीं नहीं मिली थी।बाद में सुबह नाली में शव पाया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक : नाबालिग बुआ को सोते समय उठा ले गया भतीजा, खेत में ले जाकर की दरिंदगी, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

1.83 करोड़ का ‘ड्रग्स किंगडम’ ध्वस्त: 733 किलो गांजा ‘कंटेनर’ जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की खाना पूरी ! कागजों में किया जा रहा सब ओके !

दलजीत सिंह का मास्टरस्ट्रोक: तिंदवारी के दो गांवों में 29 लाख चमकेंगे मॉडर्न मैरिज हॉल

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अमित की ‘चौकसी’: अफसरों की ‘कसी लगाम’, कहा- ‘लापरवाही’ नहीं होगी ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा की सियासत में ‘भटकती आत्मा’ की एंट्री, ‘पर्यटन नेता’ को ठिकाने की तलाश !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़