29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांच
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांच

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आवासीय विद्यालय में ‘दो छात्रों की मौत’ के बाद आखिरकार प्रशासन का ‘सख्त रुख’ सामने आया है। बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर डीएम अमित आसेरी ने ऐसा ‘शिकंजा कसा’ कि जिले के आवासीय विद्यालयों से लेकर परिषदीय स्कूलों तक ‘हड़कंप’ मच गया।

डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांचडीएम के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में ‘बड़े पैमाने’ पर ‘औचक निरीक्षण’ अभियान चलाया गया। सबसे पहले बात 26 आवासीय विद्यालयों की, जहां जिला स्तरीय अधिकारियों, एसडीएम और बीडीओ ने अचानक पहुंचकर ‘व्यवस्थाओं की हकीकत परखी’।

डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांचबेसिक, माध्यमिक, श्रम, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संचालित इन विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, साफ-सफाई, भोजन, मूलभूत सुविधाओं और स्कूल की ‘पूरी व्यवस्था का जायजा’ लिया गया। जहां कमियां मिलीं, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांचडीएम अमित आसेरी की निगरानी में 20 अगस्त को 404 परिषदीय विद्यालयों का ‘रैपिड सर्वे ‘भी कराया गया था। अधिकारियों ने जलभराव, जर्जर व निष्प्रयोज्य भवन, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, फल-दूध वितरण, शैक्षिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। रैपिड सर्वे में मिली ‘कमियों’ की सूची संबंधित विभागों को सौंपकर ‘जल्द सुधार’ के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांचसबसे अहम बात यह है कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के खिलाफ ‘विभागीय कार्रवाई’ के निर्देश दिए गए हैं। यानी संदेश साफ है ‘बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों की व्यवस्था’ में ‘लापरवाही ‘किसी कीमत पर ‘बर्दाश्त नहीं’ होगी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम ने दिए सख्त निर्देश: 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से करें अभूतपूर्व विकास

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें मुख्य मंत्री योगी से की भेंट: विकास चर्चा के साथ लिया मार्ग दर्शन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें सदन में उठाया लिफ्ट कैनाल स्वीकृति एवं बांदा -बिंदकी मार्ग मामला

विधायक प्रकाश बने ‘जनआवाज’: ‘हस्तक्षेप’ से राईफल क्लब की ‘नीलामी’ हुई ‘निरस्त’

City News Uttar Pradesh

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत : पांच ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज, दहेज का भी लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘शिवभक्ति और जनसेवा’ की बने मिसाल: यज्ञ-अनुष्ठान के बाद ‘जनता दरबार’

ब्रेकिंग न्यूज़